IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस बार ऑस्ट्रेलिया के दो तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस पर जमकर पैसा बरसा। ऑक्शन से पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि कमिंस और स्टार्क में से एक खिलाड़ी को आरसीबी अपनी टीम में शामिल करेगी। चाहे उसके लिए आरसीबी को कितना भी पैसा क्यों न बहाना पड़े। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद और मिचेल स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। जिसके बाद अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अच्छा हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पैट कमिंस को नहीं खरीदा।
‘आरसीबी भाग्यशाली है’
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा समय के कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए कहा कि आरसीबी ने ऑक्शन से पहले अपने तीन खास गेंदबाजों को रिलीज कर दिया था जिसके बाद उनको एक बेहतरीन गेंदबाज चाहिए था। हालांकि आरसीबी का मन पैट कमिंस को खरीदने का था लेकिन अच्छा हुआ जो आरसीबी ने 20 करोड़ खर्च करके पैट कमिंस को नहीं खरीदा। अगर ऐसा होता तो आरसीबी की टीम काफी कमजोर हो जाती। एम चिन्नास्वामी जैसे छोटे स्टेडियम में पैट कमिंस की खूब धुनाई होती। जो आरसीबी के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं होता। अब आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद को धन्यवाद बोलना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Pakistan को लगा एक और झटका, स्टार गेंदबाज चोटिल होकर पूरी सीरीज से बाहर
स्पिन गेंदबाज की खलेगी कमी
आकाश चोपड़ा ने कहा कि अभी भी आरसीबी की गेंदबाजी में उतनी गहराई नहीं दिख रही है। स्पिन गेंदबाज डिपार्टमेंट उनका थोड़ा कमजोर है। पिछले साल तक आरसीबी के पास वानिंदु हसरंगा जैसा शानदार स्पिन गेंदबाज था। लेकिन अब उनके पास करण शर्मा को छोड़कर कोई क्वालिटी स्पिन गेंदबाज नहीं है।
ऑक्शन में आरसीबी ने इन खिलाड़ियों को खरीदा
ऑक्शन में सभी की नजरें आरसीबी पर थी, क्योंकि ऑक्शनसे पहले खबरें आ रही थी कि इस बार आरसीबी मिचेल स्टार्क पर करोड़ो खर्च करके उनको अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। लेकिन आरसीबी ने सभी को चौंका दिया। ऑक्शन में आरसीबी ने अल्जारी जोसेफ, टोम करन, यश दयाल, लॉकी फर्ग्युसन, सौरव चौहान और स्वप्निल सिंह को खरीदा है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
4 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
5 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
6 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
7 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
8 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
9 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
10 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
11 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
11 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines