---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: रोहित शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी! मुंबई इंडियंस को लेकर सामने आया नया अपडेट

IPL 2024: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस को लेकर कई अपडेट सामने आ रहे हैं। इसी बीच हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को नई जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

IPL 2024: आईपीएल 2024 को लेकर लगातार जानकारी सामने आ रही थी कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापसी करने जा रहे हैं। इसी के साथ-साथ यह भी अटकलें लगने लगी थीं कि हार्दिक अगर मुंबई में आए तो वह कप्तानी भी करेंगे। लेकिन इसके बाद यह सवाल खड़ा हुआ था कि अगर हार्दिक मुंबई के साथ जुड़े तो रोहित शर्मा का क्या होगा? रोहित और मुंबई इंडियंस के फैंस खासा चिंतित थे और उनकी अपने पांच बार के चैंपियन कप्तान को लेकर टेंशन बढ़ गई थी। पर अब रोहित और मुंबई दोनों के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है।

क्या है ताजा अपडेट?

अगर ताजा अपडेट की बात करें तो यह साफ है कि हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस में वापसी कर रहे हैं। लेकिन अब यह भी खबरें आ रही हैं कि रोहित कहीं नहीं जाएंगे और वही मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रहेंगे। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा जरूर कहा गया है कि रोहित सीजन के अंत तक खुद हार्दिक को कप्तानी सौंप देंगे। या फिर वह जैसा चाहेंगे अपने फ्यूचर को लेकर वह बतौर बल्लेबाज या कप्तान टीम के साथ जुड़े रह सकते हैं। यानी हार्दिक को मुंबई इंडियंस अपने फ्यूचर लीडर के तौर पर टीम के साथ जोड़ना चाहती है। इसका मतलब है कि हार्दिक को आने वाले सालों के लिए लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में देखा जा सकेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- रोहित शर्मा का फ्यूचर प्लान आया सामने, विराट कोहली पर भी मिली खबर; साउथ अफ्रीका दौरे से जुड़ा बड़ा अपडेट

---विज्ञापन---

26 नवंबर को रिलीज और रिटेन होने वाले खिलाड़ियों की तस्वीर साफ हो पाएगी। उससे पहले कई अलग-अलग अपटेड सामने आ रहे हैं। कुछ अपडेट्स में यह भी लगातार कहा जा रहा था कि रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के साथ जुड़ सकते हैं। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि, किसी भी हाल में रोहित मुंबई का साथ नहीं छोड़ेंगे। एक वक्त उनके कप्तानी से हटने की बातें आ रही थीं, अब कहा जा रहा है कि वह ही मुंबई के कप्तान बने रहेंगे। फिलहाल क्या है फाइनल निर्णय इस पर से पर्दा 26 नवंबर रविवार को ही हट पाएगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024 Auction: बड़े-बड़े खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता! आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पर भी खतरा

---विज्ञापन---

हार्दिक पांड्या ने जीते MI के लिए दो खिताब

हार्दिक पांड्या 2018 से 2021 तक मुंबई इंडियंस का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2019 और 2020 में टीम के साथ दो खिताब भी जीते। इसके बाद साल 2022 से वह गुजरात टाइटंस का हिस्सा बन गए । यह नई फ्रेंचाइजी थी जिसके पहले सीजन में ही हार्दिक ने कप्तानी संभाली और टीम को खिताब जिता दिया। उसके बाद साल 2023 में भी हार्दिक ने टीम की कमान संभाली और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचाकर टीम को इस बार रनर अप बनाया। उनके नाम 123 मुकाबलों में 2309 रन और 53 विकेट दर्ज हैं।

First published on: Nov 25, 2023 03:13 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola