---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: रोहित शर्मा से कप्तानी छिनते ही एक फ्रेंचाइजी ने किया अप्रोच, मुंबई इंडियंस ने फंसा दिया पेंच!

Rohit Sharma Approached by Franchise, IPL 2024: मुंबई इंडियंस की कप्तानी अपने हाथों से जाने के बाद अब रोहित शर्मा को एक फ्रेंचाइजी द्वारा अप्रोच करने की जानकारी सामने आई है।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Approached by Franchise, IPL 2024: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को कप्तानी से हटाते हुए हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी थी। 24 घंटे से ज्यादा का वक्त हो गया है, अभी तक सोशल मीडिया पर इसको लेकर विवाद नहीं खत्म हो रहा है। अब इसी बीच नई जानकारी सामने आ रही है कि एक फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को अप्रोच किया था। मगर मुंबई इंडियंस के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट के कारण रोहित टीम का साथ नहीं छोड़ सकते थे।

कौन सी फ्रेंचाइजी ने किया रोहित को अप्रोच?

सोशल मीडिया और कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह सामने आ रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स ने रोहित से कप्तान जाने के बाद उनको अप्रोच किया है। लेकिन इस अप्रोच का खास फायदा नहीं होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रोहित अभी मुंबई इंडियंस के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं और इसी कारण वह दूसरी टीम के साथ नहीं जुड़ सकते हैं। ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं। इसमें कितनी सच्चाई है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही दिल्ली कैपिटल्स और ना ही किसी खिलाड़ी व अधिकारी की तरफ से इसको लेकर जानकारी दी गई है।

---विज्ञापन---

रोहित को पहले से थी जानकारी

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि रोहित शर्मा को पहले से ही इस बात की जानकारी थी। जबकि हार्दिक कप्तान बनने की ही शर्त पर टीम में शामिल हुए थे। वहीं यह भी जानकारी रिपोर्ट में दी गई थी कि रोहित हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं। लेकिन अभी इस पर रोहित शर्मा का क्या अंतिम फैसला होगा वो ऑक्शन के बाद ही शायद तय हो पाएगा। 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होने हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/MemerAspirant/status/1736047242031821033

फिलहाल मुंबई इंडियंस के इस फैसले पर उसका काफी विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर तो खबरें यहां तक हैं कि रोहित शर्मा को सीएसके में लिया जा सकता है। लेकिन फिलहाल यह सभी अफवाहें हैं। हालांकि, सीएसके ने रोहित शर्मा के लिए एक वीडियो शेयर किया था। जबकि उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने भी उस पर येलो हार्ट का इमोजी पोस्ट किया था। अब आने वाले दिनों में ही इस विवाद का क्या नतीजा निकलता है इसका पता चल पाएगा।

---विज्ञापन---

First published on: Dec 16, 2023 10:42 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola