IPL 2024 Retention: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए अब खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद कई खिलाड़ियों की अब टीमें बदलने वाली है। हालांकि अभी 12 दिसंबर तक ट्रेडिंग विंडो खुली है। यानी अगर टीमें चाहे तो वे खिलाड़ियों को दूसरी टीम के साथ ट्रेड कर सकती है।
रिलीज और रिटेन के बाद कुछ खिलाड़ी ऐसे है जिनपर फ्रेंचाइजी मेहरबान दिखाई दे रही है। कुछ खिलाड़ियों का आईपीएल के पिछले एक या दो सीजन से प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है लेकिन फिर भी टीमों ने इन खिलाड़ियों को रिलीज नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- आजम खान को बल्ले पर फिलिस्तीनी झंडा लगाना पड़ा महंगा, बोर्ड ने ठोका भारी जुर्माना
1. जॉनी बेयरस्टो
इंग्लैड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेलते है लेकिन पंजाब ने जिस काम के लिए उनको टीम में शामिल किया था। अभी तक वो ऐसा कुछ खास नहीं कर पाए है। पिछले दो सीजन आईपीएल में जॉनी बेयरस्टो के कुछ खास नहीं रहे। आईपीएल 2023 में उन्होंने चोट के चलते हिस्सा नहीं लिया था।
लेकिन फिर भी पंजाब किंग्स ने उनको रिलीज नहीं किया, क्योंकि पंजाब किंग्स को अभी भी उम्मीद है कि इस बार आईपीएल में जॉनी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वनडे विश्व कप 2023 में जॉनी बेयरस्टो इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे लेकिन विश्व कप में जॉनी कुछ कमाल नहीं कर पाए थे।
2. दिनेश कार्तिक
आईपीएल के पिछले दो सीजन से दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते है। लेकिन पिछले सीजन में कार्तिक के बल्ले से एक भी अच्छी पारी देखने को नहीं मिली। कार्तिक को आरसीबी ने फिनिशर के तौर पर टीम में शामिल किया था। लेकिन जब-जब टीम को उनकी जरुरत पड़ी उन्होंने निराश ही किया है। इसके बावजूद भी आरसीबी ने इस बार उनको रिलीज नहीं किया।
3. उमरान मलिक
पिछले तीन सीजन से उमरान मलिक सनराइजर्स हैदराबाद टीम की तरफ से खेल रहे है। उमरान के पास काफी रफ्तार है लेकिन लाइन और लेंथ उनकी उतनी सही नहीं है जिसके चलते उनकी ज्यादा पिटाई होती है। अभी तक आईपीएल में उमरान ने उनता खास प्रदर्शन नहीं किया है लेकिन फिर भी इस बार फ्रेंचाइजी ने उन पर भरोसा जताया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines