---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करके फ्रेंचाइजियों ने कर दी बड़ी गलती! हो सकता है नुकसान

IPL 2024 Retention: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले इस बार सभी फ्रेंचाइजियों ने बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को रिलीज किया है।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Retention: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सभी टीमों ने अपने-अपने खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेन लिस्ट 26 नवंबर को जारी कर दी थी। इस लिस्ट के सामने आने के बाद कई बड़े खिलाड़ियों का साथ अपनी पुरानी टीम से छूट गया है।

फ्रेंचाइजियों ने अपने कई ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज किया जो उनको आईपीएल 2024 में भारी पड़ सकता है। इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों से लेकर विदेशी खिलाड़ी भी शामिल है।

---विज्ञापन---

1. कैमरून ग्रीन

बता दें, आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में खरीदे गए अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड कर लिया है। आईपीएल 2023 में ग्रीन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 452 रन बनाए थे तो वहीं गेंदबाजी करते हुए भी 6 विकेट अपने नाम किए थे। ऐसे में उनको टीम से निकालना मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी गलती साबित हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली की वापसी मुश्किल! टी20 वर्ल्ड कप 2024 में नंबर तीन पर खेल सकता है स्टार खिलाड़ी

2. हर्षल पटेल

इस बार अपने खिलाड़ियों को रिलीज करके रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे ज्यादा चौंकाया। आरसीबी ने अपने सबसे भरोसेमंद गेंदबाज हर्षल पटेल को भी इस बार रिलीज करने का फैसला किया। जो आगे चलकर उनको काफी भारी पड़ सकता है। हर्षल ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर आरसीबी को कई रोमांचक मैच भी जिताए है। अब आईपीएल 2024 ऑक्शन में हर्षल पर बढ़चढ़कर बोली लग सकती है।

---विज्ञापन---

3. फिल सॉल्ट

दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस बार अपने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। जिसमें से एक नाम है फिल सॉल्ट का। फिल सॉल्ट ने दिल्ली के लिए कई अहम पारियां खेली है ऐसे में उनको रिलीज करना दिल्ली कैपिटल्स को काफी नुकसान दे सकता है। आईपीएल 2023 में बैंगलोर के खिलाफ एक मैच में फिल ने 87 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 27, 2023 10:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola