आईपीएल 2024 को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। फिलहाल खिलाड़ियों की ट्रेडिंग जारी है। यह ट्रेडिंग 12 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसके बाद 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन में किन खिलाड़ियों की किस्मत चमकती है, यह देखने वाली बात होगी। आरसीबी के फैंस एक बार फिर से आस लगाए बैठे हैं कि उनकी फेवरेट टीम आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करे। फैंस की उम्मीद इस बार जीत में बदल सकती है। आरसीबी के पास 2024 का आईपीएल खिताब अपने नाम करने का सुनहरा अवसर है। आरसीबी अगर इन दो खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल कर लेती है, तो ट्रॉफी लगभग पक्की मानी जाएगी।
ये भी पढ़ें:- NZ vs BAN: तीन ODI मैचों के लिए न्यूजीलैंड ने जारी किया स्क्वॉड, कप्तान से खिलाड़ी तक सब बदल गए
आरसीबी ने खेला सबसे बड़ा दांव
2024 का आईपीएल 23 मार्च से शुरू होने वाला है। क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट 23 मार्च से 29 मई के बीच खेला जाएगा। इसके लिए अभी से खिलाड़ियों की अदला-बदली जारी है। ऑक्शन से पहले ही आरसीबी ने कैमरुन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल कर बड़ा दांव खेल दिया है। अब आरसीबी को दो और बड़े दांव खेलने होंगे। आरसीबी की पर्स में आईपीएल की 10 टीमों में सबसे अधिक पैसे हैं। कैमरून को ट्रेड करने के बाद आरसीबी के पास 23 करोड़ रुपये अभी भी बचे हैं, ऐसे में आरसीबी के पास सुनहरा अवसर है इन दो खिलाड़ियों पर दांव खेलने का।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: मैच के समय से Live Streaming तक, पढ़ें भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज से जुड़ी हर जानकारी
विश्व कप में जमकर बोला धुरंधर का बल्ला
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड इस विश्व कप कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं। हेड ने भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी शतक जड़कर अपनी टीम को विश्व कप जिताया था। इसके अलावा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज में भी हेड का बल्ला जमकर बोला है, ऐसे में आरसीबी हेड को अपनी टीम में शामिल कर सकती है। हालांकि हेड पर अन्य टीमें भी दांव खेलेगी, लेकिन आरसीबी के पास पैसे सबसे अधिक है, ऐसे में वह आसानी से हेड को अपनी टीम में ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- INDW vs ENGW: शेफाली-रेणुका का कमाल भी टीम इंडिया को नहीं दिला सका जीत, पहले टी20 में मिली शिकस्त
इस ऑलराउंडर को शामिल करे आरसीबी
आरसीबी न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र पर भी बड़ा दांव खेल सकते हैं। रचिन न्यूजीलैंड के लिए भले ही खेलते हैं, लेकिन वह हैं बेंगलुरु के ही। ऐसे में रचिन की भी चाहत होगी कि वह आरसीबी के लिए खेलें। रचिन एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। इस विश्व कप में रचिन का जलवा पूरी दुनिया ने देखा है। रचिन विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर रहे थे, इसके अलावा रचिन ने विकेट लेकर भी टीम के लिए योगदान दिया था। ऐसे में अगर आरसीबी रचिन और हेड को अपनी टीम में शामिल कर लेती है, तो ट्रॉफी जीतने के चांस बहुत बढ़ जाएगी।
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines