IPL 2024: आईपीएल सीजन 2024 के लिए खिलाड़ियों की खरीद फरोख्त की जा रही है। आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन जारी है। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बड़ा झटका लगा है। बैंगलोर के स्टार खिलाड़ी को आरसीबी छोड़ना पड़ गया है। आरसीबी अभी तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है, अच्छी टीम होने के बाद भी आरसीबी आईपीएल खिताब से अछूता है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे थे कि आईपीएल 2024 सीजन हमारा होगा, लेकिन इस कड़ी में आरसीबी को बड़ा झटका लग गया है। आरसीबी का स्टार खिलाड़ी साल 2024 का आईपीएल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने दे दिया इशारा, शुभमन गिल होंगे GT के अगले कप्तान!
खिलाड़ी ने बल्ले से मचाई थी धूम
आज यानी 26 नवंबर को मिनी ऑक्शन का आखिरी डेट है। ऐसे में आज ही यह तय हो जाएगा किन बड़े खिलाड़ियों की अदला बदली हो रही है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहबाज अहमद आरसीबी से सनराइजर्स हैदराबाद में शामिल हो गए हैं। शाहबाज ने आईपीएल 2023 में आरसीबी के लिए काफी अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल कर दिखाया था। वह एक हीटर खिलाड़ी हैं, जो तेज खेलने के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में शाहबाज के जाने से आरसीबी को झटका लगा है।
ये भी पढ़ें:- MD Rizwan को बल्ला उठाकर मारने दौड़ पड़े थे Babar Azam, खुद को बचाकर भागे रिजवान, Video हुआ वायरल
हैदराबाद के लिए खेलेगा स्टार खिलाड़ी
शाहबाज अहमद को आरसीबी ने 2.4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अब वह हैदराबाद में चले गए हैं। इसके अलावा हैदराबाद के एक खिलाड़ी आरसीबी में आ गए हैं। मयंक डागर को हैदराबाद से आरसीबी में शामिल कर लिया गया है। हैदराबाद ने मयंक डागर को 1.80 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अब वह आरसीबी टीम के हिस्सा हो गए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
8 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
8 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines