IPL 2024 rajasthan royals 29 times more bid on uncapped player Who is Shubham Dubey (Image Credit- Twitter)
---विज्ञापन---
IPL 2024 Auction, Who is Shubham Dubey: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में जहां कई बड़े नामों की हर तरफ चर्चा हुई। वहीं उसी बीच कुछ युवा खिलाड़ियों ने भी सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ समीर रिजवी की चर्चा थी तो वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम दुबे ने सुर्खियां बटोरीं। समीर का नाम तो एक दिन पहले से चर्चा में था। लेकिन शुभम का नाम अचानक इस ऑक्शन में आया और राजस्थान रॉयल्स ने रातों-रात इस खिलाड़ी को करोड़पति बना दिया।
राजस्थान ने लगाई 29 गुना ज्यादा की बोली
राजस्थान ने विदर्भ के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी पर उसके बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा की बोली लगाई। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर कौन है ये खिलाड़ी जिस पर पिंक आर्मी ने करोड़ों की बाजी लगा दी। इसी साल उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया था। 2021 से वह टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। शुभम दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था। ऐसे में अब शुभम दुबे को लेकर टीम ने बाएं हाथ के एक नए बल्लेबाज को टीम के साथ जोड़ा।
कौन हैं शुभम दुबे?
अब आपको बताते हैं कि कौन हैं आखिरी शुभम दुबे जिन्हें संजू सैमसन की टीम ने खरीदा। उनका पूरा नाम है शुभम बद्रीप्रसाद दुबे। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और राइम आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वह विदर्भ के लिए खेलते हैं और उनका रोल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का है। उनका जन्म 27 अगस्त 1994 को यवतमल में हुआ था। उन्होंने 8 लिस्ट ए मैच खेलकर 159 रन बनाए हैं। वहीं 20 टी20 मैचों की 19 पारियों उन्होंने 485 रन बनाए हैं।
[caption id="attachment_498773" align="alignnone" ] Who Is Shubham Dubey Rajasthan Royals Buys 5.8 Crores 20 Lakh Base Price (Image Credit- News24)[/caption]