---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: कौन हैं शुभम दुबे? RR ने बनाया करोड़पति; लगाई 29 गुना ज्यादा की बोली

IPL 2024 Auction, Who is Shubham Dubey: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में एक ऐसा नाम आया जिसने सभी को चौंकाया। राजस्थान ने इस खिलाड़ी को रातोंरात करोड़पति बनाया।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 Auction, Who is Shubham Dubey: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में जहां कई बड़े नामों की हर तरफ चर्चा हुई। वहीं उसी बीच कुछ युवा खिलाड़ियों ने भी सुर्खियां बटोरीं। एक तरफ समीर रिजवी की चर्चा थी तो वहीं बाएं हाथ के बल्लेबाज शुभम दुबे ने सुर्खियां बटोरीं। समीर का नाम तो एक दिन पहले से चर्चा में था। लेकिन शुभम का नाम अचानक इस ऑक्शन में आया और राजस्थान रॉयल्स ने रातों-रात इस खिलाड़ी को करोड़पति बना दिया।

राजस्थान ने लगाई 29 गुना ज्यादा की बोली

राजस्थान ने विदर्भ के इस 29 वर्षीय खिलाड़ी पर उसके बेस प्राइस से 29 गुना ज्यादा की बोली लगाई। उनका बेस प्राइस 20 लाख रुपए था। वहीं संजू सैमसन की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी ने उन्हें 5 करोड़ 80 लाख रुपए में खरीदा। हर कोई अब जानना चाहता है कि आखिर कौन है ये खिलाड़ी जिस पर पिंक आर्मी ने करोड़ों की बाजी लगा दी। इसी साल उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू किया था। 2021 से वह टी20 क्रिकेट खेल रहे हैं। शुभम दुबे बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स ने देवदत्त पडिक्कल को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था। ऐसे में अब शुभम दुबे को लेकर टीम ने बाएं हाथ के एक नए बल्लेबाज को टीम के साथ जोड़ा।

---खबर नीचे जारी है---

कौन हैं शुभम दुबे?

अब आपको बताते हैं कि कौन हैं आखिरी शुभम दुबे जिन्हें संजू सैमसन की टीम ने खरीदा। उनका पूरा नाम है शुभम बद्रीप्रसाद दुबे। वह बाएं हाथ के बल्लेबाज और राइम आर्म ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं। वह विदर्भ के लिए खेलते हैं और उनका रोल मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज का है। उनका जन्म 27 अगस्त 1994 को यवतमल में हुआ था। उन्होंने 8 लिस्ट ए मैच खेलकर 159 रन बनाए हैं। वहीं 20 टी20 मैचों की 19 पारियों उन्होंने 485 रन बनाए हैं।

Who Is Shubham Dubey Rajasthan Royals Buys 5.8 Crores 20 Lakh Base Price

Who Is Shubham Dubey Rajasthan Royals Buys 5.8 Crores 20 Lakh Base Price (Image Credit- News24)

---खबर नीचे जारी है---

पहली बार खेलेंगे आईपीएल

यह खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में खेलता नजर आएगा। राजस्थान की टीम का इतिहास पुराना है कि टीम इंडिया के लिए हमेशा इस टीम से स्टार निकला है। रवींद्र जडेजा से लेकर कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, दीपक हुड्डा तक कई खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी ने दिए जो इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर आए। अब देखना होगा कि शुभम यादव क्या उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल होकर अपने प्रदर्शन से टीम इंडिया तक का सफर तय कर पाते हैं या नहीं।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: CSK को अब मिला दाएं हाथ का ‘सुरेश रैना’, जानिए कौन हैं समीर रिजवी?

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: शाहरुख खान के लिए प्रीति जिंटा ने लगाई जान, फिर भी नहीं आए हाथ; GT ने मारी बाजी

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: मल्लिका सागर से हुई बड़ी गलती, RCB को हो गया नुकसान! क्या था पूरा मामला

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 19, 2023 07:37 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola