IPL 2024: MI का 'X-Factor' खिलाड़ी, कोच ने दिया जवाब; टीम को मिला दूसरा मलिंगा

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने दावा किया कि नुवान तुषारा टीम के लिए आईपीएल 2024 में एक्स-फैक्टर खिलाड़ी साबित होंगे।

IPL 2024 Nuwan Thushara mumbai indians X-Factor player mark boucher

Image Credit: News 24

IPL 2024: आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस बार मुंबई इंडियंस ने 8 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमे चार भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने एक ऐसा खिलाड़ी भी खरीदा है जो आईपीएल 2024 में टीम के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो सकता है। यानी आईपीएल के नए सीजन में हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव या जसप्रीत बुमराह नहीं बल्कि श्रीलंका का तेज गेंदबाज नुवान तुषारा बड़ा कमाल कर सकता है। मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने खुद नुवान तुषारा पर ये भरोसा जताया है।

विज्ञापन

पहली बार आईपीएल खेलेंगे नुवान तुषारा

आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने नुवान तुषारा को 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा है। नुवान ने हाल ही में अबू धाबी में खेली गई टी20 क्रिकेट लीग में कमाल का प्रदर्शन किया था। नुवान का गेंदबाजी एक्शन काफी हद तक श्रीलंका के पूर्व दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा जैसा ही है।

विज्ञापन

अब मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने नुवान तुषारा को लेकर कहा कि मैने नुवान तुषारा को अबू धाबी में खेलते हुए देखा, उसने काफी शानदार गेंदबाजी की और लगातार विकेट चटकाएं। हमने नुवान को ऑक्शन में खरीदकर अच्छा चुनाव किया है। लसिथ मलिंगा और महिला जयवर्धने पहले भी नुवान के साथ काम कर चुके हैं। अब हमारे साथ एक अलग खिलाड़ी है जो आने वाले सीजन में एक्स-फैक्टर साबित होगा।

विज्ञापन

ऑक्शन में मुंबई इंडियंस को मिले ये खिलाड़ी

आईपीएल 2024 ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे को खरीदा है। गेराल्ड कोएत्जे को मुंबई इंडियंस ने 5 करोड़ रुपये खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा मुंबई ने नुवान तुषारा, दिलशान मदुशंका, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, शिवालिक शर्मा, अंशुल और नमन धीर को खरीदा है। इसके अलावा अब हार्दिक पांड्या भी मुंबई इंडियंस में वापस लौट चुके हैं। इस बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि मुंबई इंडियंस के इस फैसले से फैंस के बीच काफी नाराजगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ