हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IPL 2024 से पहले RCB का बड़ा फैसला, इन 2 दिग्गजों की हुई छुट्टी!

विज्ञापन
Mike Hesson And Sanjay Bangar RCB Part Ways

IPL 2024: आईपीएल 2024 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगले सीजन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम बड़े बदलाव के मूड में दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरसीबी ने टीम के बैटिंग कोच संजय बांगर और डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट माइक हेसन के साथ अपने करार को आगे नहीं बढ़ाने का फैसला लिया है। आरसीबी आईपीएल के 16 सीजन में से एक बार भी चैंपियन नहीं बन पाई है।

पिछले 5 सालों का साथ छूटा

संजय बांगर और माइक हेसन पिछले 5 साल से आरसीबी के साथ जुड़े हैं, इसके बाद भी टीम चैंपियन नहीं बन सकी। माना जा रहा है कि आरसीबी अब जल्द ही नए कोच की तलाश करेगी। वहीं गेंदबाजी कोच एडम ग्रिफिथ को लेकर भी अभी कुछ साफ नहीं हो पाया है कि अगले सीजन के लिए टीम में बने रहेंगे या फिर नहीं।

आरसीबी का पिछला सीजन खराब गया था

आईपीएल 2023 की बात करें तो आरसीबी की टीम टूर्नामेंट में प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई थी। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। विराट कोहली, फॉफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल, तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अलावा कोई भी खिलाड़ी आरसीबी के लिए बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाया था।

कोहली के साथ अच्छे रिश्ते

बताया जाता है कि हेसन और बांगर का आरसीबी के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली के साथ बहुत अच्छा तालमेल था। दोनों पांच साल से अपने-अपने पदों पर थे। फ्रैंचाइजी अब किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो पहले आईपीएल खिताब की तलाश में नए विचार ला सके।

एलएसजी ने बदला अपने हेड कोच

आरसीबी से पहले आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी अपने हेड कोच एंडी फ्लॉवर का कार्यकाल खत्म होने के बाद उसे बढ़ाया नहीं था। फ्लॉवर की जगह अगले सीजन के लिए एलएसजी ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज जस्टिन लैंगर को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें