IPL 2024 Mini Auction: आईपीएल 2024 के लिए आज यानी 26 नवंबर को खिलाड़ियों को रिटेन या फिर रिलीज करने की आखिरी तारीख है। खिलाड़ियों की लगातार अदला-बदली की जा रही है। इस बीच कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। केकेआर ने अपने स्टार खिलाड़ी को रिलीज कर दिया है। अब इस खिलाड़ी को कोई भी टीम अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। यह खिलाड़ी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखते हैं, बावजूद इसके इस स्टार को रिलीज करना चौंकाने वाला फैसला है।
ये भी पढ़ें:- West Indies को लगा बड़ा झटका, विस्फोटक बल्लेबाज ने लिया संन्यास, बताया चौंकाने वाला कारण
10.75 करोड़ में खरीदा था KKR
कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। शार्दुल गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी कमाल करने की क्षमता रखते हैं। कोलकाता ने शार्दुल को 10.75 करोड़ की भारी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है। अब शार्दुल का नाम एक बार फिर से ऑक्शन में चला जाएगा और उसे कोई भी टीम अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। आईपीएल में हर टीम चाहती है कि उसके पास एक ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे, लेकिन केकेआर ने शार्दुल को बाहर कर दिया है।
ये भी पढ़ें;- IPL 2024: RCB को लगा बड़ा झटका, Bangalore छोड़ हैदराबाद में चला गया स्टार खिलाड़ी
बदल जाएगा केकेआर का कप्तान
आपको बता दें कि इस आईपीएल सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान भी बदल जाएगा। पिछले सीजन स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के चोटिल होने का कारण नीतीश राणा को कप्तान बनाया गया है। लेकिन इस साल अय्यर पूरी तरह से ठीक हैं और आईपीएल खेलने के लिए तैयार हैं। ऐसे में इस आईपीएल सीजन नीतीश राणा को कप्तानी छोड़ना होगा और श्रेयस अय्यर एक बार फिर से कप्तानी संभालेंगे। अय्यर के खेलने से टीम में और अधिक मजबूती आएगी। अय्यर कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं, विश्व कप में उनके बल्ले से शतकीय पारी भी आ चुकी है। ऐसे में अय्यर कोलकाता को आईपीएल ट्रॉफी जीता सकते हैं।
संबंधित खबरें
वनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
25 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
39 mins agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines