---विज्ञापन---

IPL 2024: ‘Home MI Home,’ हार्दिक पांड्या ने Mumbai Indians में वापसी के बाद दिया पहला रिएक्शन

IPL 2024, Hardik Pandya in Mumbai Indians: आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ जोड़कर बड़ा दांव खेला है।

IPL 2024, Hardik Pandya in Mumbai Indians: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले रिलीज और रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब 12 दिसंबर तक ट्रेड विंडो ओपन है और खिलाड़ियों को अपने साथ एक डील के बाद शामिल करने का फ्रेंचाइजीज के पास आखिरी मौका है। इसी कड़ी में सोमवार 27 नवंबर को मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव खेला और हार्दिक पांड्या को गुजरात से अपनी टीम में शामिल कर लिया। वहीं मुंबई इंडियंस ने इसके लिए अपने सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन को भी रिलीज किया और आरसीबी के साथ ट्रेड कर लिया। अब हार्दिक ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद पहला रिएक्शन दिया है।

MI के लिए 7 सीजन खेल चुके हैं हार्दिक

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था। उसके बाद 2021 तक वह लगातार इस टीम का हिस्सा रहे। 2018 से 2021 तक मुंबई इंडियंस ने उन्हें 11 करोड़ में रखा था। अब 15 करोड़ में मुंबई ने उनके लिए गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया है। अब देखना होगा कि उन्हें टीम के अंदर कितने रुपए मिलेंगे। फिलहाल हार्दिक ने अपनी पुरानी टीम में वापसी के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई की जर्सी में फोटो शेयर की और लिखा , ‘Home MI Home’!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:-  आजम खान को बल्ले पर फिलिस्तीनी झंडा लगाना पड़ा महंगा, बोर्ड ने ठोका भारी जुर्माना

---विज्ञापन---

हार्दिक का MI के लिए प्रदर्शन

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में कुल 123 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 92 उन्होंने एमआई के लिए खेले और 31 गुजरात टाइटंस के लिए खेले। गुजरात को हार्दिक ने कप्तानी करते हुए 2022 में चैंपियन बनाया और 2023 में रनर अप बनाया। उन्होंने मुंबई के लिए 92 मैचों में 42 विकेट लिए और 1476 रन बनाए। जबकि गुजरात के लिए उन्होंने 31 मैचों में 11 विकेट लिए और 833 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या की हुई MI में वापसी; RCB ने खेला दांव, धाकड़ खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस से किया ट्रेड

---विज्ञापन---

वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की ताकत बनकर रहे हैं। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई के साथ चार टाइटल भी जीते हैं। अब एक बार फिर से दो सीजन के ब्रेक के बाद हार्दिक की अपनी पुरानी टीम में वापसी हो गई है। उनके आने से मुंबई की टीम और स्ट्रॉन्ग हो जाएगी। पिछले सीजन इस टीम ने प्लेऑफ खेला था और उससे पहले 2022 में टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी। अब टीम को उम्मीज होगी एक बार फिर से अपने पुराने प्रदर्शन को दोहराने की।

---विज्ञापन---

First published on: Nov 27, 2023 04:02 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola