IPL 2024 Gujarat Titans Released-Retained List: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या को लेकर लगातार खबरें आ रही थीं कि वह मुंबई इंडियंस में जा रहे हैं। लेकिन अब इसके ऊपर से तस्वीर साफ हो गई है। फ्रेंचाइजी ने आखिरी मोमेंट पर बड़ा दांव खेला और उन्हें अपने साथ बरकरार रखा है। रविवार 26 नवंबर को जारी फाइनल लिस्ट में हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस ने रिटेन करके मुंबई इंडियंस के फैंस को बड़ा झटका दिया है। गौरतलब है कि हार्दिक की कप्तानी में ही लगातार पिछले दो सीजन में टीम फाइनल तक गई थी और 2022 में चैंपियन भी बनी थी।
गुजरात टाइटंस ने रिलीज किए ये खिलाड़ी
यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, दासुन शनाका।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: ऋषभ पंत की होगी वापसी! दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को किया रिलीज, देखें DC का पूरा स्क्वॉड
https://twitter.com/Dank_jetha/status/1728745253879140577
गुजरात टाइटंस के रिटेन किए गए खिलाड़ी
हार्दिक पांड्या, डेविड मिलर, शुभमन गिल, मैथ्वू वेड, रिद्दिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहार, साई सुदर्शन, दर्शन नालकंडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा।
यह भी पढ़ें:- IPL 2024: केएल राहुल को लेकर सामने आया ताजा अपडेट, LSG ने खुद दी ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी
https://twitter.com/Shantanu630/status/1728745218055545169
अभी भी मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं हार्दिक?
हालांकि, अभी तो मुंबई इंडियंस के हाथ खाली रह गए हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले तक ऐसी खबरें थीं कि गुजरात ने मुंबई के साथ हार्दिक को लेकर डील कर ली है। पर अब गुजरात ने हार्दिक को रिटेन करके मामले को पेंचीदा कर दिया। लेकिन अभी भी ऐसा नहीं है कि कोई डील नहीं हो सकती है। अभी भी ट्रेड विंडो खुली है और 12 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन से पहले ट्रेडिंग हो सकती है। अब देखना होगा कि क्या फिर से हार्दिक पांड्या को लेकर मुंबई इंडियंस पलटवार करेगी। आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होना है।
संबंधित खबरें
टीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
5 mins ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
1 hr agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
4 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines