---विज्ञापन---

IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने क्यों छोड़ा GT का साथ? MI में आते ही भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो आया सामने

IPL 2024, Hardik Pandya Joins MI Leaves Gujarat Titans: हार्दिक पांड्या 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे। उसके बाद दो सीजन उन्होंने गुजरात के साथ खेले।

IPL 2024: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले ही मुंबई इंडियंस में शामिल हो गई। हालांकि, रविवार 26 नवंबर को जारी की गई रिटेंशन लिस्ट में हार्दिक गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे। लेकिन सोमवार सुबह इस बात पर मुहर लग गई कि हार्दिक को मुंबई ने ट्रेड कर लिया है। अब इसके बाद हार्दिक ने पहले जहां सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था वहीं अब मुंबई इंडियंस ने उनका एक वीडियो इंटरव्यू जारी किया है। इसके अलावा गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी का भी बयान सामने आया है। इन सभी बातों के बाद इस पर से पर्दा हट गया है कि, आखिर हार्दिक ने क्यों गुजरात टाइटंस का साथ छोड़ा और मुंबई में वापसी की।

GT के डायरेक्टर ने बताया सच

गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने बताया कि,’हार्दिक पांड्या ने अपनी पहली आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस में जाने की इच्छा जताई। हम उनके इस फैसले का सम्मान करते हैं। उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।’ यानी हार्दिक अपनी मर्जी से मुंबई इंडियंस गए हैं इसके पीछे किसी भी तरह के संबंध बिगड़ने जैसी बात नहीं है जिसकी अटकलें लग रही थीं। हालांकि, यह सामने आया है कि मुंबई इंडियंस ने उनके लिए जो ट्रेड अमाउंट दिया है उसके अलावा भी उनको मोटा पैसा मिलेगा। इतना ही नहीं आने वाले समय में जब रोहित रिटायरमेंट लेंगे तब उनकी जगह हार्दिक लंबे समय तक टीम को बतौर कप्तान आगे ले जा सकते हैं। यही कारण है कि हार्दिक ने गुजरात का साथ छोड़ा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: रिलीज-रिटेंशन के बाद किसके पर्स में कितना पैसा? ऑक्शन में कितने प्लेयर खरीद पाएंगी सभी 10 फ्रेंचाइजी

---विज्ञापन---

क्या बोले हार्दिक पांड्या?

मुंबई में आने के बाद हार्दिक पांड्या का फ्रेंचाइजी ने एक वीडियो जारी किया। इसमें हार्दिक कहते नजर आ रहे हैं कि,’मैं वापस आ गया हूं …(सभी खिलाड़ियों का नाम) चलो शुरू करते हैं। जिस तरह मेरा सफर 2015 में मुंबई के साथ शुरू हुआ और जब मैं पीछे देखता हूं यह तकरीबन 10 साल का समय शानदार रहा। मुझे अब घर वापसी करके काफी अच्छा लग रहा है। मैं अपने घर, अपनी फैमिली में वापस आ गया हूं जहां से मैंने शुरू किया था। पलटन आपने मुझे पहले सपोर्ट किया था और मुझे पता है फिर से आप मुझे बैक करेंगे। हमने कई ऐतिहासिक यादें जुटाईं और फिर नई यादें बनाएंगे। मेरे हार्दिक स्वागत के लिए Thank You!’

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘Home MI Home,’ हार्दिक पांड्या ने Mumbai Indians में वापसी के बाद दिया पहला रिएक्शन

---विज्ञापन---

हार्दिक का आईपीएल रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल में कुल 123 मुकाबले खेले हैं जिसमें से 92 उन्होंने एमआई के लिए खेले और 31 गुजरात टाइटंस के लिए खेले। गुजरात को हार्दिक ने कप्तानी करते हुए 2022 में चैंपियन बनाया और 2023 में रनर अप बनाया। उन्होंने मुंबई के लिए 92 मैचों में 42 विकेट लिए और 1476 रन बनाए। जबकि गुजरात के लिए उन्होंने 31 मैचों में 11 विकेट लिए और 833 रन बनाए। वह लंबे समय तक मुंबई इंडियंस की ताकत बनकर रहे हैं। उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई के साथ चार टाइटल भी जीते हैं। अब एक बार फिर से दो सीजन के ब्रेक के बाद हार्दिक की अपनी पुरानी टीम में वापसी हो गई है।

---विज्ञापन---

(www.patchhawaii.org)

First published on: Nov 27, 2023 08:50 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola