IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में इस बार कई भारतीय युवा खिलाड़ियों की किस्मत खुल सकती है। ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे खिलाड़ियों पर आईपीएल फ्रेंचाइजीज करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है। इनमे एक खिलाड़ी है समीर रिजवी। समीर रिजवी को पूर्व क्रिकेटरों द्वारा दाएं हाथ के सुरेश रैना भी कहा जाता है। यूपी के इस खिलाड़ी ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को काफी इंप्रेस किया है। आकाश चोपड़ा और सुरेश रैना जैसे पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि आईपीएल 2024 ऑक्शन में समीर रिजवी पर अच्छी बोली लग सकती है।
जियो सिनेमा पर आईपीएल मॉक ऑक्शन के दौरान बोलते हुए, भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने खुलासा किया कि उन्हें एक आईपीएल स्काउट ने बताया था कि समीर रिजवी दाएं हाथ के सुरेश रैना हैं। स्पिन के खिलाफ वह जिन क्षेत्रों में हिट करते हैं वे सुरेश रैना के समान हैं और कई टीमें उन पर दांव खेल सकती हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या रोहित शर्मा MI छोड़कर दूसरी फ्रेंचाइजी में जा सकते हैं? जानें ऑक्शन के बाद ट्रेडिंग का नियम
वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह का मानना है कि समीर रिजवी आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के लिए बिल्कुल फिट हो सकते हैं क्योंकि उनके पास कोई सेट फिनिशर नहीं है। एलएसजी के पास शीर्ष क्रम में काफी ताकत है, लेकिन निचले क्रम में उसे अधिक समर्थन की जरूरत पड़ सकती है।
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए समीर रिजवी ने भी अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। ऑक्शन के लिए समीर रिजवी की बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। ऑक्शन में अगर कोई भी टीम समीर को 20 लाख से 30 लाख तक की कीमत पर खरीदती है तो ये उसके लिए अच्छी डील होगी। यूपी की तरफ से कई बड़े टूर्नामेंट्स खेलते हुए समीर रिजवी ने काफी शानदार पारियां खेली है। इसके अलावा समीर अंडर-19 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में उन्होंने लगभग 50 की औसत से रन बनाए हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
11 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines