---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: ऑक्शन में हुआ बड़ा बदलाव; कौन हैं मल्लिका सागर? जिन्होंने आईपीएल में रचा इतिहास

IPL 2024 Auction, Who is Mallika Sagar: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले एक बड़ा बदलाव हो गया है। इस बार ऑक्शन में मल्लिका सागर नीलामीकर्ता होंगी।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 Auction, Who is Mallika Sagar: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 17वें संस्करण से पहले 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन हो रहा है। इस नीलामी से पहले ऑक्शनीयर (Auctioneer) यानी नीलामीकर्ता के नाम में बदलाव किया गया। आपने पिछले कुछ सालों में एक चेहरा देखा होगा जो अक्सर आईपीएल में बोली लगाते दिखते थे। उनका नाम है ह्यूज एडमीड्स जो 2021 में ऑक्शन के दौरान मंच पर गिर भी गए थे। अब चर्चा हो रही है कि आगामी ऑक्शन के लिए उनकी जगह किसी और को दी गई है। वो नाम है मल्लिका सागर का, आइए जानते हैं कि कौन हैं मल्लिका?

कौन हैं मल्लिका सागर?

मल्लिका सागर की बात करें तो वह इस पेशे में नई नहीं हैं। उन्होंने पिछले साल वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के पहले सीजन में भी नीलामी करवाई थी। अब चर्चा है कि वह आईपीएल में भी 2024 के ऑक्शन के लिए नीलामीकर्ता बन गई हैं। ऑक्शन से एक दिन पहले जारी किए गए वीडियो में मल्लिका नजर आईं। इसके बाद साफ हो गया कि इस बार नीलामीकर्ता वही होने वाली हैं। वह अब आईपीएल इतिहास में ऑक्शन करवाने वाली पहली महिला बन गई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

 

मल्लिका सागर के बारे में और बात करें तो वह इससे पहले प्रो कबड्डी लीग में भी 2021 में ऑक्शन करवा चुकी थीं। उन्होंने WPL में अपने अंदाज में खिलाड़ियों की नीलामी करवाई थी। वह मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं और पेशे से आर्ट कलेक्टर हैं। इसकी डिग्री उन्होंने विदेश से प्राप्त की है।

---खबर नीचे जारी है---

कौन-कौन रहा आईपीएल का नीलामीकर्ता?

अगर आईपीएल के नीलामीकर्ताओं की बात करें तो 2018 से 2018 तक सबसे लंबे समय तक रिचर्ड मेडले इस लीग के नीलामीकर्ता रहते थे। उसके बाद 2019 से ह्यूज एडमीड्स ने यह जिम्मेदारी संभाली। 2021 के ऑक्शन (2022 सीजन के लिए) के दौरान वह मंच पर ही बेहोश होकर गिर गए थे। उसके बाद उनकी जगह चारू शर्मा ने ली थी। हालांकि, अगले दिन एडमीड्स वापस आ गए थे। अब 2024 के ऑक्शन में उनकी जगह मल्लिका सागर ने ली है।

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction Live Updates: कुछ ही देर में लगेगी पहली बोली, यहां देखें लाइव अपडेट्स

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPL को और रोमांचक बनाने के लिए आया नया नियम, तेज गेंदबाजों की हुई चांदी

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 19, 2023 11:55 AM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola