IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में सबसे बड़ा ऑक्शन का आयोजन किया गया। इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों पर करोड़ों में बोली लगी है, तो कई खिलाड़ी बेस प्राइस पर भी नहीं बिके हैं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड को सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। हैदराबाद ने हेड को 6.8 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हेड को बधाई देते हुए हैदराबाद को टैग कर रहे थे, लेकिन इसके बाद जो देखा वह चौंकाने वाला था।
ये भी पढ़ें:- IPL Auction 2024: सबसे महंगे खिलाड़ी बनने के बाद आया Mitchell Starc का रिएक्शन, पढ़ें क्या कहा
क्यों हुआ था पूरा विवाद
डेविड वॉर्नर साल 2018 से ही हैदराबाद टीम के हिस्सा थे। वह हैदराबाद के लिए कप्तानी किया करते थे, उन्होंने टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए काफी मेहनत भी की थी, लेकिन साल 2021 में वॉर्नर के कुछ शर्तों के कारण फ्रेंचाइजी और वॉर्नर के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद हैदराबाद ने पहले तो वॉर्नर को कप्तानी से हटाया और फिर उन्हें प्लेइंग से भी बाहर कर दिया। इससे विवाद बढ़ता चला गया। फिर 2021 आईपीएल के बाद हैदराबाद ने वॉर्नर को रिलीज कर दिया। फिर दिल्ली ने 2022 आईपीएल के लिए वॉर्नर को खरीद लिया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs SA 2nd ODI Live Updates: साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू, 212 रन का लक्ष्य, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स…
वॉर्नर ने खुद डाला स्क्रीनशॉट
आईपीएल ऑक्शन में ट्रेविस हेड के हैदराबाद में शामिल होने के बाद डेविड वॉर्नर हैदराबाद को टैग कर बधाई देने गए, तो देखा कि हैदराबाद ने वॉर्नर को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर रखा है। वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इसका स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में लिखा है कि ट्रेविस हेड के पोस्ट को दोबारा पोस्ट करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हैदराबाद ने ब्लॉक कर रखा है। इसके बाद वॉर्नर ने हैदराबाद का इंस्टाग्राम अकाउंट का भी स्क्रीनशॉट डाला, जिसमें लिखा हुआ है कि ‘हैदराबाद ने आपको ब्लॉक कर रखा है’।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines