IPL 2024 Auction: शाहरुख खान के लिए प्रीति जिंटा ने लगाई जान, फिर भी नहीं आए हाथ; GT ने मारी बाजी

IPL 2024 Auction Shahrukh Khan: पंजाब किंग्स के लिए पिछले तीन सीजन में खेलने वाले शाहरुख खान पर अब गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव खेला है।

IPL 2024 Auction Shahrukh Khan Sold to Gujarat Titans Preity Zinta Lost battle Punjab Kings

IPL 2024 Auction Shahrukh Khan Sold to Gujarat Titans Preity Zinta Lost Punjab Kings (Image Credit- IPL)

IPL 2024 Auction Shahrukh Khan: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में काफी बड़ी अदला-बदली देखने को मिल रही हैं। पिछले तीन सीजन से पंजाब किंग्स के लिए खेलते आए शाहरुख खान को अब गुजरात टाइटंस ने अपने साथ जोड़ लिया है। उनका बेस प्राइज महज 40 लाख रुपए था। लेकिन गुजरात ने उनके ऊपर 7 करोड़ 40 लाख का बड़ा दांव लगाया और उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। शाहरुख के लिए प्रीति जिंटा ने कई बोलियां लगाईं और आखिरी तक जान लगाकर उन्हें खरीदने की कोशिश की। लेकिन गुजरात की टीम ने अंत में बाजी मार ली।

विज्ञापन

शाहरुख खान को हुआ नुकसान

शाहरुख खान पहली बार पंजाब किंग्स के अलावा किसी टीम में खेलते दिखेंगे। आईपीएल 2021, 2022 और 2023 में वह पंजाब का हिस्सा रहे थे। उन्हें सबसे पहले आईपीएल 2021 के लिए पंजाब किंग्स ने 5.25 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद 2022 और 2023 में उन्हें फ्रेंचाइजी ने 9-9 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। अब पहली बार वह गुजरात टाइटंस के साथ खेलते नजर आएंगे। हालांकि, उन्हें 1 करोड़ 60 लाख का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan IPL 2024 Auction Punjab Kings Gujarat Titans Preity Zinta

Shahrukh Khan IPL 2024 Auction Gujarat Titans (Image Credit- News24)

कैसा रहा शाहरुख का प्रदर्शन?

अगर सीजन के अनुसार बात करें तो शाहरुख खान ने 2021 में 11 मैच खेलकर 153 रन बनाए थे। उसके बाद साल 2022 में उनके बल्ले से 8 पारियों में 117 रन निकले। वहीं आईपीएल 2023 में वह 13 पारी खेलकर 156 रन बना पाए थे। उनका प्रदर्शन तीनों सीजन में उनके कद और पैसों के अनुसार नहीं था। इसी कारण उन्हें रिलीज किया गया था। लेकिन ऑक्शन में फ्रेंचाइजी ने वापस उन्हें लाने का ट्राई किया लेकिन इस बार बाजी गुजरात ने मार ली।

विज्ञापन

शाहरुख खान ने आईपीएल के तीन सीजन में 33 मैच खेले लेकिन एक बार भी वह बॉलिंग करते नहीं दिखे। जबकि वह एक ऑलराउंड खिलाड़ी हैं। उन्होंने एक भी अर्धशतक नहीं लगाया है। अब देखना होगा कि क्या कोच आशीष नेहरा उनका प्रदर्शन बदल पाएंगे। साथ ही वह बतौर ऑलराउंडर टीम के लिए कितना काम आएंगे यह भी देखने वाली बात होगी। क्योंकि हार्दिक पांड्या के रूप में एक ऑलराउंडर टीम के पास से जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ