हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: कई बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज, पहली बार विदेश में सजेगा नीलामी का बाजार! पढ़ें पूरी डिटेल्स

IPL 2024 Auction Full Details: आईपीएल 2023 के ऑक्शन को लेकर कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि दिसंबर में भारत से बाहर नीलामी हो सकती है।

विज्ञापन
IPL 2024 Auction Release Retention Date Venue Full Details All 10 Franchises (Image Credit- IPL)

IPL 2024 Auction Full Details: भारत में इस वक्त वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन हो रहा है। इसी बीच आईपीएल 2024 के रिलीज, रिटेंशन और मिनी ऑक्शन को लेकर भी कई चर्चाएं होने लगी हैं। आपको बता दें कि सभी 10 फ्रेंचाइजीज को 26 नवंबर तक का समय दिया गया है जब तक वह खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज कर सकते हैं। इस कड़ी में खिलाड़ियों की ट्रेडिंग भी शुरू हो चुकी है। हाल ही में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने रोमारियो शेफर्ड को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड करके अपने साथ जोड़ लिया है। अब सवाल ऐसे उठ रहे हैं कि आईपीएल के आगामी सीजन से कई बड़े खिलाड़ी बाहर हो सकते हैं।

पहली बार विदेश में होगी नीलामी

आईपीएल 2024 के ऑक्शन को लेकर हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं। एजेंसी इनपुट्स से पता चला था कि 19 दिसंबर को दुबई में आईपीएल के ऑक्शन आयोजित हो सकते हैं। यह पहला मौका है जब विदेश में आईपीएल की नीलामी होगी। साथ ही यह भी जानकारी मिली थी कि आगामी ऑक्शन में टीमों की पर्स में मौजूद रकम को भी 95 करोड़ से 100 करोड़ कर दिया गया है। पंजाब किंग्स की टीम के पास पर्स में सबसे ज्यादा 12.2 करोड़ की राशि मौजूद है।

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: एक टीम पर बड़ा खतरा, आखिरी लीग मैच खेले बिना हो जाएगी बाहर! पाकिस्तान को मिलेगा सीधा फायदा

विज्ञापन

किस टीम से कौन से खिलाड़ी हो सकते हैं रिलीज?

  1. चेन्नई सुपर किंग्स- इस टीम से बेन स्टोक्स को रिलीज किया जा सकता है। वह पिछले सीजन भारी भरकम कीमत पर लाए गए थे पर वह लगभग पूरे सीजन बेंच पर ही बैठे रहे। उनके अलावा ड्वेन प्रिटोरियस और आकाश सिंह को भी फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है।
  2. गुजरात टाइटंस- अपने पहले ही सीजन में जीत दर्ज करके गुजरात टाइटंस चैंपियन बनी थी और दूसरे सीजन में रनर अप रही। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम से आगामी सीजन के लिए ओडियन स्मिथ को रिलीज किया जा सकता है।
  3. मुंबई इंडियंस- जोफ्रा आर्चर को हाल ही में मुंबई द्वारा रिलीज करने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। उनके अलावा क्रिस जॉर्डन, राइली मेरेडिथ और संदीप वॉरियर को भी टीम रिलीज कर सकती है।
  4. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- दिनेश कार्तिक पर इस टीम में सबसे ज्यादा तलवार लटक रही है। साथ ही सिद्धार्थ कौल, फिन एलन और रीस टॉप्ली को भी फ्रेंचाइजी अपने से अलग कर सकती है।
  5. सनराईजर्स हैदराबाद- सनराइजर्स की टीम पिछले कुछ सालों से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। आगामी सीजन के लिए टीम समर्थ व्यास और अकील होसेन को रिलीज कर सकती है।
  6. कोलकाता नाइट राईडर्स- शाहरूख खान की टीम केकेआर आगामी सीजन के लिए लिट्टन दास और जेसन रॉय को रिलीज करने का मन बना सकती है।
  7. पंजाब किंग्स- शिखर धवन की अगुआई वाली टीम के पास पर्स में सबसे ज्यादा रकम है। यह टीम शाहरुख खान, सैम करन और भानुका राजापक्षे को रिलीज कर सकती है।
  8. दिल्ली कैपिटल्स- रिपोर्ट्स में कुछ वक्त पहले जानकारी मिली थी कि दिल्ली की टीम तीन खिलाड़ियों को हटा सकती है। ऋषभ पंत अगले सीजन वापसी कर सकते हैं तो चेतन सकरिया, यश ढुल और लुंगी एनगिडी को टीम बाय बोल सकती है।
  9. लखनऊ सुपर जॉएंट्स- यह टीम आगामी सीजन के लिए दीपक हुड्डा को तो रिलीज कर ही सकती है, साथ ही मनन वोहरा के ऊपर भी खतरे की तलवार लटक रही है।
  10. राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान ने पिछले सीजन जो रूट को खरीदा था, पर लगातार वह खेले नहीं। जिन गिने-चुने मैच में वह खेले कुछ खास कर नहीं पाए। ऐसे में फ्रेंचाइजी जो रूट को रिलीज कर सकती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola