IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में अब 24 घंटों से भी कम का समय रह गया है। मंगलवार 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 ऑक्शन दुबई में आयोजित होगा। जिसको लेकर सभी फ्रेंचाइजीज खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार है। लेकिन ऑक्शन से पहले कुछ खिलाड़ियों के नाम सामने आए है जो आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। जिसमें श्रीलंका, बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाड़ी शामिल है। इन देशों के कुछ खिलाड़ियों ने आईपीएल ऑक्शन से अपना-अपना नाम वापस ले लिया है।
1. रेहान अहमद (इंग्लैंड)
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद ने आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले अपना नाम वापस ले लिया है। इसको लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई को जानकारी देते हुए बताया कि जो खिलाड़ी फिट नहीं है और जिनको अभी इंटरनेशनल मैच खेलने है, वे आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसके अलावा जो खिलाड़ी फिट है और जिनको अभी कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलना है वो आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: कब होगा आईपीएल 17 का आगाज, सामने आई तारीख! फाइनल मैच को लेकर भी आई रिपोर्ट
2. तस्किन अहमद और मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम (बांग्लादेश)
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए तीन बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। लेकिन अब दो खिलाड़ी तस्किन अहमद और मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम ने ऑक्शन से अपना नाम वापस ले लिया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई को देते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि तस्किन अहमद और मोहम्मद शोरिफुल इस्लाम जिन्हें नीलामी के लिए सूचीबद्ध किया गया है वे अब आईपीएल 2024 संस्करण के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
3. जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड पर इस बार कई फ्रेंचाइजीज की नजरें है। जोश का नाम आईपीएल 2024 ऑक्शन में तो है लेकिन वे मई के महीने में आईपीएल खेलते हुए दिखाई देंगे। जोश आईपीएल के शुरुआती चरण के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ऑस्ट्रेलिया के कुछ खिलाड़ी पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध होंगे लेकिन जो खिलाड़ी शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं वो फुल टाइम आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। जोश हेजलवुड भी इन दिनों शेफील्ड शील्ड में खेल रहे हैं।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines