IPL 2024 Auction Pat Cummins: ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट फिर वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान पैट कमिंस पर अभी तक की मौजूदा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लग गई है। उनका बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए था लेकिन उन्हें खरीदा सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया है। वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे लेकिन स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया। पिछले सीजन में 18.50 करोड़ के बिके सैम करन को उन्होंने पीछे छोड़ा। पहली बार आईपीएल इतिहास में 20 करोड़ या उससे ज्यादा की बोली लगी है।
आईपीएल इतिहास के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी (अभी तक)
- पैट कमिंस- 20.50 करोड़ (SRH)
- सैम करन- 18.50 करोड़ (PBKS)
- कैमरून ग्रीन- 17.50 करोड़ (MI)
- बेन स्टोक्स- 16.25 करोड़ (CSK)
- क्रिस मॉरिस- 16.25 करोड़ (RR)
कैसा है पैट कमिंस का IPL रिकॉर्ड?
पैट कमिंस ने 2014 में आईपीएल डेब्यू किया था। वह अभी तक इस लीग में 42 मुकाबले खेले हैं। वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ एक अच्छे कैप्टेंसी मैटेरियल भी हैं। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट व वनडे की चैंपियन है। वहीं टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का भी वह 2021 में वह हिस्सा थे। अब वह आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। उनके नाम आईपीएल में 45 विकेट और 379 रन दर्ज हैं।
SRH ने बनाई मजबूत टीम
सनराइजर्स हैदराबाद के पास हेनरिक क्लासेन और एडेन मारक्रम पहले से थे। अब इस टीम ने पैट कमिंस और ट्रेविस हेड के रूप में दो बड़े खिलाड़ी खरीद लिए हैं। यह टीम अब अनुभवी और मजबूत नजर आ रही है। हालांकि, सिर्फ दो भयंकर खरीद के बाद अब फ्रेंचाइजी के पास मात्र 5 करोड़ रुपए ही बाकी हैं। हेड को हैदराबाद ने 6.80 करोड़ रुपए में खरीदा था।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगा जैकपॉट, 2 करोड़ से भी कम में बिके रचिन रवींद्र
यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: ट्रेविस हेड की खुली किस्मत, स्टीव स्मिथ को नहीं मिला कोई खरीदार
यह भी पढ़ें- IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगा जैकपॉट, 2 करोड़ से भी कम में बिके रचिन रवींद्र
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
8 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
41 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines