---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 Auction: मुंबई इंडियंस को मिला नया ‘मलिंगा’, विरोधी टीमों के लिए हो सकता है खतरा

IPL 2024 Auction Mumbai Indians: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 6 खिलाड़ी खरीदे, जिसमें तीन विदेशी खिलाड़ी शामिल थे।

---विज्ञापन---

IPL 2024 Auction: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोई ऐसी खरीद तो नहीं करी जिससे हर किसी का ध्यान उसकी ओर जाए। लेकिन पांच बार की इस चैंपियन फ्रेंचाइजी ने एक श्रीलंका का ऐसा खिलाड़ी खरीदा है, जिसे दूसरा मलिंगा कहा जा रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में फ्रेंचाइजी ने लसिथ मलिंगा को भी राजस्थान रॉयल्स से अपनी टीम में बतौर गेंदबाजी कोच शामिल किया था।

कौन है ये दूसरा मलिंगा?

दरअसल मुंबई इंडियंस ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को अपने साथ जोड़ा। तुषारा का गेंदबाजी करने का तरीका श्रीलंका के पूर्व दिग्गज और मुंबई इंडियंस के लिए सालों तक खेलने वाले लसिथ मलिंगा से खासा मिलता है। इसी कारण सोशल मीडिया पर उनकी गेंदबाजी के वीडियो वायरल हो रहे हैं। उन्हें दूसरा मलिंगा भी बताया जा रहा है। तुषारा का बेस प्राइज 20 लाख रुपए था लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 4.8 करोड़ में खरीद लिया।

---विज्ञापन---

कैसा है तुषारा का टी20 रिकॉर्ड?

दूसरे मलिंगा कहे जा रहे इस खिलाड़ी के रिकॉर्ड की बात करें तो वह अपने देश श्रीलंका के लिए 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं और 6 विकेट उनके नाम दर्ज हैं। इसके अलावा कुल 79 टी20 मुकाबलों में तुषारा के नाम 107 विकेट दर्ज हैं। उनकी टी20 इकॉनमी 7.7 की है। जबकि तीन बार मैच में चार विकेट और एक बार पांच विकेट भी वह ले चुके हैं। उनकी यॉर्कर गेंदों को मलिंगा की तरह खतरनाक माना जाता है। एक वीडियो में आप उसे देख भी सकते हैं।

---विज्ञापन---

मुंबई इंडिंयस ने खरीदे 3 विदेशी खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस ने इस ऑक्शन में तीन विदेशी खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के जेराल्ड कोएट्जे को 5 करोड़, श्रीलंका के दिलशान मधुशंका को 4.6 करोड़ और तुषारा को 4.8 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा तीन भारतीय खिलाड़ी भी मुंबई ने खरीदे। श्रेयस कंबोज, नमन धीर और अंशुल कम्बोज को भी टीम ने अपने साथ स्क्वॉड में शामिल किया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: शाहरुख खान के लिए प्रीति जिंटा ने लगाई जान, फिर भी नहीं आए हाथ; GT ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: कौन हैं शुभम दुबे? RR ने बनाया करोड़पति; लगाई 29 गुना ज्यादा की बोली

---विज्ञापन---

First published on: Dec 19, 2023 09:06 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola