IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन में अब एक दिन का समय बचा है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। वहीं इस बार आईपीएल ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिल सकता है। वनडे विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया की टीम चैंपियन बनी। इस पूरे टूर्नामेंट में कंगारू गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासकर तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और टीम के कप्तान पैट कमिंस ने हर मैच में किफायती गेंदबाजी की थी। जिसके बाद से आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें इन गेंदबाजों पर टिकी है।
RCB लगा सकती है सबसे बड़ी बोली
इस बार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पूरे 8 साल के बाद आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उनकी पुरानी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नजरें स्टार्क पर है। अपना आखिरी आईपीएल सीजन स्टार्क ने आरसीबी के लिए ही खेला था।
ये भी पढ़ें:- Afghanistan का स्टार गेंदबाज 20 महीने के लिए Ban, फ्रेंचाइजी के साथ Agreement का किया उल्लंघन
अब एक बार फिर से आरसीबी स्टार्क पर ऑक्शन में करोड़ों की बोली लगाने को तैयार है। जियो सिनेमा द्वारा आयोजित आईपीएल मॉक ऑक्शन में मिचेल स्टार्क पर 18.5 करोड़ की बोली लगती हुई देखी गई और स्टार्क पर ये बोली आरसीबी ने ही लगाई। अब देखने वाली बात होगी कि क्या मॉक ऑक्शन की बोली आईपीएल 2024 ऑक्शन में सही साबित होती है या नहीं।
सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हो सकते हैं स्टार्क
आईपीएल मॉक ऑक्शन के अनुसार अगर मिचेल स्टार्क पर ऑक्शन में 18.5 करोड़ तक की बोली लगती है तो वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे। स्टार्क का हालिया फॉर्म काफी शानदार है। अपनी रफ्तार और सटीक यॉर्कर के लिए मिचेल स्टार्क जाने जाते है।
ऐसे में हर आईपीएल फ्रेंचाइजी अपने गेदंबाजी डिपार्टमेंट को मजबूत करने के लिए मिचेल स्टार्क को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगी। फिलहाल मिचेल स्टार्क पाकिस्तान के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में मौजूद है। पहले टेस्ट मैच में स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे।
संबंधित खबरें
गिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
41 mins agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
2 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines