---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: मिचेल स्टार्क की 6 साल में बढ़ गई 15.35 करोड़ सैलरी, कप्तान से दो गुना ज्यादा मिलेगा पैसा

IPL 2024 Auction Mitchell Starc KKR: मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा था।

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के ऑक्शन खत्म हो चुके हैं और इसमें ऑस्ट्रेलिया के स्टार पेसर मिचेल स्टार्क के ऊपर ऐतिहासिक बोली लगी थी। कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 24.75 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर खरीदा है। वह सिर्फ इस सीजन ही नहीं बल्कि 16 साल के आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। केकेआर ने आईपीएल 2018 के लिए 2017 में हुए ऑक्शन में भी उन्हें खरीदा था। लेकिन इंजरी के कारण वह उस सीजन खेल नहीं पाए थे। जबकि आखिरी आईपीएल उन्होंने 2015 में खेला था।

स्टार्क की सैलरी में तगड़ा इजाफा

मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने ही 9.40 करोड़ रुपए में खरीदा था। जबकि अब छह साल आईपीएल 2024 के ऑक्शन में उनके ऊपर ऐतिहासिक 24.75 करोड़ की बोली लगी। यानी छह साल में उनकी सैलरी 15.35 करोड़ तक बढ़ गई है। जबकि 2015 में आरसीबी का हिस्सा थे। यानी वह अपनी टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर से भी दोगुनी कमाई करते नजर आएंगे। अय्यर को केकेआर ने पहले 12.25 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

---खबर नीचे जारी है---

मिचेल स्टार्क का आईपीएल रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई पेसर मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में कुल 27 मुकाबले खेले हैं। उनके नाम कुल 34 विकेट दर्ज हैं। उनकी इकॉनमी 7.17 की रही है। उन्होंने 2014 में डेब्यू किया था। वह दो सीजन आरसीबी के लिए खेले हैं। अब 9 साल बाद फिर से स्टार्क का जादू आईपीएल में दिखेगा। जबकि टी20 इंटरनेशनल में स्टार्क ने 58 मुकाबले खेलते हुए 73 विकेट लिए हैं। आगामी सीजन में वह केकेआर के साथ नजर आएंगे। देखना होगा कि उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

उनके केकेआर में शामिल होने पर पूर्व कप्तान और केकेआर के मेंटोर गौतम गंभीर ने कहा,’वह (स्टार्क) हमारे लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। वह हमारी टीम के युवा और डोमेस्टिक गेंदबाजों के काम आएंगे। उनके अंदर अटैक को लीड करने की भी क्षमता है। वह और खिलाड़ियों की भी मदद करेंगे।’

---खबर नीचे जारी है---

IPL 2024 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी

  1. मिचेल स्टार्क- 24.75 करोड़ (केकेआर)
  2. पैट कमिंस- 20.5 करोड़ (SRH)
  3. डैरिल मिचेल- 14 करोड़ (सीएसके)
  4. हर्षल पटेल-  11.75 करोड़ (PBKS)
  5. अल्जारी जोसेफ- 11.50 करोड़ (आरसीबी)

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ऑक्शन में Unsold रहने के बाद इन 5 खिलाड़ियों का करियर खत्म! एक भारतीय भी लिस्ट में शामिल

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- IPL 2024: भारतीय लीग में विदेशी खिलाड़ियों का जलवा, टॉप 5 सैलरी की लिस्ट से रोहित, धोनी, विराट और पांड्या सब बाहर

यह भी पढ़ें- IPL 2024: फिर खुली ट्रेडिंग विंडो, जानें सभी नियम; क्या रोहित शर्मा अभी भी छोड़ पाएंगे Mumbai Indians?

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Dec 20, 2023 07:47 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola