IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 का ऑक्शन पूरा हो गया है। पहली बार भारत से बाहर दुबई में आईपीएल का ऑक्शन हुआ, जिसमें खिलाड़ियों पर करोड़ों में बोली लगाई गई है। आज कई खिलाड़ियों की किस्मत बदल गई है। कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आज के ऑक्शन के बाद करोड़पति बन गए हैं। इस ऑक्शन के लिए कुल 333 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था, लेकिन सिर्फ 72 खिलाड़ियों की ही किस्मत चमकी है, बाकी के 261 खिलाड़ियों अनसोल्ड रहे हैं। चलिए आपको इस ऑक्शन से जुड़ी सभी खास बात बताते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन के बाद कैसी दिखती हैं सभी टीम, यहां देखें सभी 10 टीमों के Full Squad
मिचेल स्टार्क बने सबसे महंगे खिलाड़ी
आईपीएल 2024 ऑक्शन में जो 72 खिलाड़ी बिके हैं, उनमें से 6 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई गई है। 10 करोड़ के लिस्ट में शामिल होने वाले खिलाड़ी मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, हर्षल पटेल, डेरिल मिशेल, अल्जारी जोसेफ और स्पेंसर जॉनसन हैं। इस ऑक्शन के और आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बन गए हैं। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। कोलकाता और गुजरात के बीच स्टार्क को खरीदने की होर लगी थी, लेकिन आखिरकार कोलकाता ने स्टार्क को खरीद लिया है। इसके अलावा भारत के सबसे महंगे खिलाड़ी तेज गेंदबाज हर्षल पटेल बने हैं, उसे पंजाब ने 11.75 करोड़ में खरीदा है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: SRH ने डेविड वॉर्नर को इंस्टाग्राम पर किया Block, खिलाड़ी ने स्क्रीनशॉट किया शेयर, क्या है पूरा मामला
9 अनकैप्ड खिलाड़ी बने करोड़पति
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के एक और खिलाड़ी पैट कमिंस भी 20 करोड़ वाले खिलाड़ी के क्लब में शामिल हुए हैं। पैट कमिंस को सनराइदर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में अपनी टींम में शामिल कर लिया है। ऑक्शन में 72 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 230.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस ऑक्शन के लिए कुल 116 कैप्ड खिलाड़ी और 215 अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया था। इनमें से 9 अनकैप्ड खिलाड़ी करोड़पति बन गए हैं। सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी समीर रिजवीस रहे, जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
6 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
6 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines