IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 ऑक्शन की तारीख अब काफी नजदीक है। 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। जिसको लेकर अब सभी फ्रेंचाइजीज तैयार है। सभी फ्रेंचाइजीज ने तय कर लिया है कि इस बार उनको ऑक्शन में किस-किस खिलाड़ी पर बोली लगानी है। ऑक्शन में सभी की नजरें गुजरात टाइटंस पर रहने वाली है।
हार्दिक पांड्या गुजरात का साथ छोड़ ऑक्शन से पहले अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ गए हैं। अब ऑक्शन में गुजरात हार्दिक पांड्या का रिप्लेशमेंट खोजना चाहेगी। पांड्या नबंर-4 पर शानदार बल्लेबाजी करने के साथ-साथ अच्छी गेंदबाजी भी करते थे। ऐसे में गुजरात टाइटंस को अब नंबर-4 के लिए एक धाकड़ बल्लेबाज की जरुरत है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन के लिए इन 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़, 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल
ऑक्शन में नंबर-4 के लिए बल्लेबाज खोजेगी गुजरात टाइटंस
हार्दिक पांड्या के टीम से जाने के बाद गुजरात टाइटंस अब थोड़ी कमजोर दिखाई दे रही है। हार्दिक एक बेहतरीन कप्तान होने के साथ-साथ शानदार ऑलराउंडर भी है। गुजरता अब इसी कमी को दूर करने के लिए ऑक्शन में ऐसे बल्लेबाज पर दांव लगाना चाहेगी, जो नंबर-4 पर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सके। इसको लेकर दो खिलाड़ीयों पर गुजरात टाइटंस की नजर रहने वाली है। जिनमे हैरी ब्रूक और डेरियल मिचेल का नाम शामिल है।
इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक को आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ न्यूजीलैंड के डेरियल मिचेल ने वनडे विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके बाद से ही आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरे मिचेल पर टिकी है। ऐसे में अब गुजरात टाइटंस नंबर-4 की कमजोरी को दूर करने के लिए इन खिलाड़ियों पर बोली लगा सकती है।
शुभमन गिल के हाथ में गुजरात की कप्तानी
हार्दिक पांड्या के गुजरात से बाहर जाने के बाद अब गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी। गिल अब पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। देखना होगा कि कप्तानी में गिल का कैसा इंपैक्ट रहता है। गुजरात के लिए गिल बल्लेबाजी शानदार करते हैं लेकिन अब देखना होगा कि वो कप्तानी कैसी करते हैं।
संबंधित खबरें
WPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
38 mins ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
1 hr agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
10 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
11 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
11 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
12 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
12 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines