IPL 2024 Auction: इस बार आईपीएल 2024 ऑक्शन काफी रोमांचक होने जा रहा है। पहली बार आईपीएल ऑक्शन भारत से बाहर हो रहा है। मंगलवार 19 दिसंबर को दुबई में खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले गुजरात टाइटंस के पर्स में सबसे ज्यादा रकम बची है। गुजरात 38.15 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरेगी।
आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस अपने तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट को और ज्यादा मजबूत करना चाहेगी। ऐसे में फ्रेंचाइजी की नजरे साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे पर रहने वाली है। गेराल्ड का हालिया फॉर्म भी काफी शानदार है।
गेराल्ड कोएत्जे को खरीदना चाहेगी गुजरात
जियो सिनेमा पर आयोजित आईपीएल मॉक ऑक्शन में सामने आया कि गुजरात टाइटंस साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जे पर भारी भरकम बोली लगाकर उनको अपनी टीम में शामिल कर सकती है। मॉक ऑक्शन में गुजरात टाइटंस द्वारा गेराल्ड पर 18 करोड़ रुपये की बोली लगी। अगर ऐसा आईपीएल 2024 ऑक्शन में होता है तो पहले ही आईपीएल में गेराल्ड कोएत्जे पर करोड़ों की बरसात होगी और वे आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन जाएंगे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ऑक्शन में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दिखेगा बोलबाला, RCB लगा सकती है सबसे बड़ी बोली
गेराल्ड पहली बार आईपीएल में हिस्सा लेने जा रहे हैं। वनडे विश्व कप 2023 में गेराल्ड ने भी कमाल की गेंदबाजी की थी। पहली बार ही गेराल्ड साउथ अफ्रीका के लिए वनडे विश्व कप खेले थे। तब से इस गेंदबाज पर आईपीएल फ्रेंचाइजीज की नजरें है। गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या के चले जाने के बाद टीम का गेंदबाजी डिपार्टमेंट थोड़ा कमजोर हुआ है, इसकी भरपाई करने के लिए गुजरात की नजरें ऑक्शन में तेज गेंदबाज पर होगी।
गेराल्ड का क्रिकेट करियर
साउथ अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जे ने अभी तक 14 वनडे, 2 टेस्ट और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वनडे क्रिकेट में गेराल्ड के नाम 31 विकेट, टेस्ट में 9 विकेट और टी20 6 विकेट है। वनडे विश्व कप 2023 में गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड ने 20 विकेट अपने नाम किए थे।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
7 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
7 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
9 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
10 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines