हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2024: ऑक्शन में Unsold रहने के बाद इन 5 खिलाड़ियों का करियर खत्म! एक भारतीय भी लिस्ट में शामिल

IPL 2024 Auction 5 Big Unsold Players: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। इसमें एक भारतीय नाम भी शामिल है।

विज्ञापन
IPL 2024 Auction Five Unsold Players Big Names (Image Credit- news24)

IPL 2024 Auction 5 Big Unsold Players: आईपीएल 2024 के लिए दुबई में 19 दिसंबर को ऑक्शन हुआ। इस ऑक्शन में 333 में से 72 खिलाड़ियों की किस्मत खुली। वहीं कई खिलाड़ी इस नीलामी में अनसोल्ड यानी बिना बिके रह गए। इसमें कई बड़े नाम भी शामिल थे। विदेश के कई बड़े खिलाड़ियों को इस बार कोई खरीदार नहीं मिला। अब इसके बाद कहा जा रहा है कि इन पांच खिलाड़ियों का आईपीएल करियर भी खत्म मान सकते हैं। उस लिस्ट में एक भारतीय खिलाड़ी का नाम भी शामिल है।

आपको आगे बताएंगे कि कौन हैं वो पांच खिलाड़ी जिनका आईपीएल करियर अब लगभग खत्म हो गया है। उससे पहले बता दें कि उसमें एक ऐसा नाम भी है जिस खिलाड़ी ने दो टीमों की कप्तानी की। एक बार टीम को अपनी कप्तानी में फाइनल तक पहुंचाया। शतक लगाया। वहीं एक खिलाड़ी अभी भी अपनी नेशनल टीम का स्टार गेंदबाज है लेकिन आईपीएल में उसकी छुट्टी हो गई है। वहीं एक स्टार ऑलराउंडर भी है जिसे इस बार कोई खरीदार नहीं मिला। आइए अब एक-एक करके जानते हैं उन खिलाड़ियों के नाम:-

कौन हैं वो 5 खिलाड़ी?

स्टीव स्मिथ

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। स्मिथ राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की कप्तानी भी कर चुके हैं। वहीं उनकी कप्तानी में पुणे की टीम ने फाइनल खेला था। पर अब वह किसी भी आईपीएल टीम का हिस्सा नहीं हैं। शायद आने वाले सालों में भी उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल पाएगा।

Steve Smith IPL Record

विज्ञापन

जोश हेजलवुड

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मौजूदा समय में भी कंगारू टीम के घातक पेसर में से एक हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में इंजरी और आईपीएल से उनकी गैरमौजूदगी ही कारण है कि वह इस बार अनसोल्ड रह गए। उनकी इस बार भी मई तक आने की खबरें थीं। शायद इसी कारण किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें नहीं खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए था। आने वाले सालों में भी अब मुश्किल लग रहा है कि वह लीग में लौट पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन

Josh Hazlewood IPL Record

जेसन होल्डर

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर जेसन होल्डर को भी आईपीएल 2024 के ऑक्शन में भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है। वह नेशनल टीम में भी इस वक्त सक्रिय नहीं हैं। यही कारण है कि अब शायद ही उनकी आईपीएल के आने वाले सालों में वापसी हो पाएगी। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ था और किसी भी टीम ने उनमें इंटरेस्ट नहीं दिखाया।

Jason Holder IPL Record

विज्ञापन

टिम साउदी

न्यूजीलैंड के टेस्ट कप्तान और स्टार पेसर टिम साउदी को भी इस बार ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला। उनका बेस प्राइज भी 1.5 करोड़ था। लेकिन वह अपने पिछले कुछ सालों में प्रदर्शन से फ्रेंचाइजी के प्रभावित नहीं कर पाए। इसी कारण वह अनसोल्ड रहे और अब आने वाले सीजन में शायद ही कोई टीम में वह वापसी कर पाएंगे।

विज्ञापन

Tim Southee IPL Record

करुण नायर

विज्ञापन

भारत के लिए टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले करुण नायर को इस बार भी किसी टीम ने नहीं खरीदा। पिछले सीजन से वह अनसोल्ड जा रहे हैं। आखिरी बार वह आईपीएल 2022 में खेले थे। इस बार उनका बेस प्राइस सिर्फ 50 लाख रुपए था लेकिन फिर भी उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा है। अब यहां से शायद उनका आईपीएल करियर भी खत्म मान सकते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में वह 2016-17 से दूर ही हैं।

Karun Nair IPL Record

यह भी पढ़ें- IPL 2024: ‘रोहित शर्मा को वापस लाओ…,’ ऑक्शन के बीच चिल्लाया फैन; आकाश अंबानी ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें- IPL 2024: गुजरात टाइटंस की कप्तानी के लिए शुभमन गिल कितने परफेक्ट? आशीष नेहरा ने दिल खोलकर बताया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola