IPL 2024: आईपीएल 2024 का सुगबुगाहट तेज हो गई है। अगले सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बड़ी चाल चली है। विराट कोहली की इस टीम ने अगले सीजन के लिए एंडी फ्लॉवर को अपना हेड कोच बनाया है। ये दिग्गज आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हेड कोच था, जो अब अगले सीजन में आरसीबी के लिए ट्रॉफी का सूखा खत्म करने की पूरी कोशिश करेगा।
राजस्थान रॉयल्स से भी चल रही थी चर्चा
आईपीएल 2023 खत्म होने के बाद LSG के साथ एंडी फ्लावर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था, जिसके बाद से ही कई फ्रेंचाइजी इस दिग्गज से कोचिंग के लिए बात कर रही थीं। राजस्थान रॉयल्स टीम ने भी उनसे चर्चा की थी, लेकिन आखिर में आरसीबी ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया है। फ्लावर ने लखनऊ की टीम को आईपीएल के 2 सीजन में लगातार प्लेऑफ में पहुंचाया था।
एंडी फ्लॉवर ने जाहिर की खुशी
आरसीबी का कोच बनने के मौके पर एंडी फ्लावर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा ‘आरसीबी में शामिल होने पर मुझे वास्तव में गर्व है। मैं माइक हेसन और संजय बांगड़ के काम को पहचानता हूं। मैं आरसीबी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की चुनौती के लिए तत्पर हूं। मैं फाफ के साथ फिर से जुड़ने के लिए विशेष रूप से उत्साहित हूं। हमने पहले भी एक साथ बहुत अच्छा काम किया है।’
और पढ़ें – वो दिन जल्द जाएगा जब मैं विश्वकप जिताऊंगा डेब्यू में ही दिल जीतने वाले तिलक वर्मा ने दिया ये बयान
आरसीबी से हुई इन 2 दिग्गजों की छुट्टी
दरअसल, आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशंस माइक हेसन का कार्यकाल 31 अगस्त को खत्म हो रहा है। उनके अलावा हेड कोच संजय बांगर भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों दिग्गजों की आरसीबी से छुट्टी हो गई है। माइक हेसन पिछले कई सालों से फ्रेंचाइजी के साथ थे। जबकि संजय बांगर ने साल 2022 के सीजन से ठीक पहले आरसीबी ज्वाइन की थी।
https://twitter.com/RCBTweets/status/1687317766469263360?s=20
एंडी फ्लॉवर का कोचिंग अनुभव
एंडी फ्लॉवर जिम्बाब्वे के स्टार बल्लेबाज रहे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने
एक दशक से अधिक समय तक कई फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल टीमों के लिए कोचिंग दी है।
इंग्लैंड का बनाया विश्व चैंपियन
एंडी फ्लॉवर इंग्लैंड के लिए सफल कोच रहे। उनकी कोचिंग में इंग्लैंड ने साल 2010 का टी20 विश्वकप जीता था। जबकि टेस्ट में भी इंग्लैंड नंबर वन बनी थी। खास बात ये है कि फ्लॉवर आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले जिम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने अपनी कोचिंग में पीएसएल, द हंड्रेड, आईएलटी20, टी10 जीता है।
ऐसा रहा है एंडी फ्लावर का इंटरनेशनल करियर
एंडी फ्लावर ने साल 1992 से साल 2003 तक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह एक महान विकेटकीपर बल्लेबाज रहे। इस दिग्गज ने 63 टेस्ट खेल। इस दौरान 51.54 की औसत से 4,794 रन बनाए हैं। वह टेस्ट में 12 शतक और 27 अर्धशतक लगाने वाले प्लेयर हैं। उन्होंने 213 वनडे खेले हैं, जिनमें 35.34 की औसत से 6,786 रन बनाए हैं। वनडे में इस खिलाड़ी ने 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल के इतिहास में आरसीबी ने नहीं जीती एक भी ट्रॉफी
आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था। इस लीग में कुल 16 सीजन हो चुके हैं, लेकिन आरसीबी के हाथ एक भी ट्रॉफी नहीं आई। विराट कोहली इस टीम के साथ पहले सीजन से जुड़े हुए हैं। इस टीम के पास पहले सीजन से एक से बढ़कर एक दिग्गज रहे, लेकिन किस्तम ने इस फ्रेंचाइजी का साथ नहीं दिया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
7 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines