IPL 2023, PBKS vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुधवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में किया जाएगा। मैच की शुरुआत शाम को 7:30 बजे होगी और टॉस 7 बजे होगा। मैच से पहले पिच का मिजाज जान लेना बेहद जरूरी है।
Guwahati Live Pitch report: कैसी है गुवाहाटी की पिच ?
पंजाब और राजस्थान के बीच खेले जाने वाला मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह कि गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार आईपीएल मुकाबला खेला जाएगा। इस स्टेडियम का उद्घाटन 2012 में हुआ था।
और पढ़िए – IPL 2023: इस बार रोहित से ज्यादा बेहतर खेलेंगे विराट कोहली? इस दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी
गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करती है। इस पिच पर खूब रन बनते हैं। वहीं गेंदबाजों को अच्छी उछाल भी मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी। क्योंकि पहले बल्लेबाजी करते हुए इस पिच पर औसत स्कोर 170 है।
दूसरी पारी में पिच धीमी हो सकती है जिसकी वजह से चेज करनी वाली टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस स्टेडियम में 4 T20 मुकाबले खेले गए है उनमें से 2 पहले बल्लेबाजी करते हुए और 2 दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीते गए है।
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs GT: Alzarri Joseph ने वॉर्नर को मारा बोल्ड, Rilee Rossouw का पकड़ा कैच, देखें Video
दूसरी जीत दर्ज करने उतरेगी दोनों टीमें
दोनों ही टीमें अपना- पहला-पहला मुकाबला जीत चुकी हैं, ऐसे में यह मैच जीतकर दोनों टीमें अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगी। पंजाब ने पहले मैच में केकेआर को डकवर्थ लुइस नियम के तहत 7 रन से हराया था। राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 72 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी।मैच में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं वहीं पंजाब की कमान शिखर धवन के हाथों में है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines