IPL 2023: आईपीएल 2023 में रविवार के दिन केकेआर बनाम गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया मुकाबला रोचक रहा, जिसमें रिंकू सिंह की दमदार पारी के दम पर केकेआर ने 3 विकेट से जीत दर्ज की। इस मुकाबले के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने यश दयाल के खिलाफ 5 लगातार छक्के लगाते हुए मैच का पासा पलट दिया।
आखिरी ओवर में केकेआर टीम को जीत के लिए 29 रनों की जरूरत थी, पहली बॉल पर उमेश यादव ने सिंगल लिया। फिर अगली 5 गेंदों पर रिंकू ने 5 छक्के ठोक मैच जिता दिया। एक ओवर में 31 रन खाने के साथ यश दयाल के नाम आईपीएल में एक शर्मनार रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: राशिद खान की हैट्रिक से पर्पल कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, जानिए कौन है टॉप पर
यश दयाल ने इशांत शर्मा को पीछे छोड़ा
रिंकू सिंह के हाथों आखिरी ओवर में लगाातर पांच छक्के खाने वाले यश दयाल ने एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने के मामले में इशांत शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही वह आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इशांत शर्मा ने जहां एक ओवर में 66 रन लुटा थे, तो वहीं अब यश दयाल 69 रनों के साथ उनके आगे निकल गए हैं।
आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले खिलाड़ी
0/70 – बासिल थम्पी (SRH) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2018
0/69 – यश दयाल (GT) बनाम केकेआर, अहमदाबाद, आज
0/66 – ईशांत शर्मा (SRH बनाम सीएसके, हैदराबाद, 2013
0/66 – मुजीब उर रहमान (KXIP) बनाम SRH, हैदराबाद, 2019
0/65 – उमेश यादव (DC) बनाम आरसीबी, दिल्ली, 2013
और पढ़िए – RCB vs LSG: Amit Mishra के जाल में फंसे Virat Kohli, छक्का लगाने के चक्कर में हुए आउट, देखें Vide
मैच का पूरा हाल
इस मुकाबले में गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 204 रन बनाए थे। 205 रनों के टारगेट का पीछा कर रही कोलकाता की टीम को आखिरी ओवर में 29 रन बनाने थे। 20वें ओवर की पहली गेंद पर साथी खिलाड़ी उमेश यादव ने सिंगल लेकर रिंकू सिंह को स्ट्राइक दी। इसके बाद अगली 5 गेंदों पर इस खिलाड़ी ने 5 छक्के जमाकर अपनी टीम को जीता दिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines