IPL 2023: आईपीएल 2023 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है। इस टीम ने कप्तान केन विलियमसन को ही रिलीज करके सभी की चौंका दिया है। हैदराबाद ने 2021 में डेविड वॉर्नर के साथ सार्वजनिक मतभेद के बाद विलियमसन पर अपना दांव लगाया था। विलियमसन ने आठ सीजन में टीम प्रतिनिधित्व किया है, लेकिन अब हैदराबाद ने उन्हें जाने दिया।
हैदराबाद ने विलियमसन को क्यों किया बाहर?
विलमियसन को टीम से रिलीज करने के पीछे एक नहीं दो वजह सामने निकलकर आ रही हैं। सबसे बड़ी वजह उनका खराब प्रदर्शन है। पिछले सीजन विलियमसन हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, उनके नेतृत्व में टीम 14 मैचों में केवल छह जीत दर्ज कर पाई थी।
अभी पढ़ें – IPL 2023: भारतीय टीम से 7 साल से बाहर था ये तूफानी खिलाड़ी…अब IPL से भी हो गई छुट्टी…
पिछले सीजन बल्ला रहा था खामोश
आईपीएल 2021 व्यक्तिगत तौर पर भी विलियमसन के लिए निराशाजनक रहा था। वह कोहनी की चोट से संघर्ष कर रहे थे। उनका बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने 13 पारियों में केवल 216 रन बनाए थे। इस दौरान विलियमसन का स्ट्राइक रेट 93.50 का रहा था, जो टूर्नामेंट में कम से कम 100 गेंद खेलने वाले सभी खिलाड़ियों में सबसे ख़राब था। जो उनके कद के साथ न्याय नहीं करता।
पिछले सीजन हैदराबाद ने 14 करोड़ की बड़ी रकम दी थी
पिछले सीजन हैदराबाद ने विलियमसन को 14 करोड़ की बड़ी रकम देकर टीम में रिटेन किया था। विलियमसन हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, इसके बाद भी वह फ्लॉप साबित हुए। यही वजह है कि इस बार उन्हें रिलीज करके टीम ने 14 करोड़ रुपए बचाए हैं, जो ऑक्शन के दौरान एक बड़ा और शानदार खिलाड़ी खरीदने में काम आ सकते हैं।
खास बात ये है कि 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली नीलामी में विलियमसन को वापस खरीदने की संभावना से हैदराबाद ने अभी इनकार नहीं किया है। हैदाराबाद के पास अब मिनी ऑक्शन में खर्च करने के लिए 42 करोड़ 25 लाख रुपए बचे हुए हैं।
हैदराबाद के लिए 46 मैच में कप्तानी कर चुके हैं विलियमसन
हैदराबाद के लिए विलियमसन ने 36.22 की औसत और 126.03 के स्ट्राइक रेट से 2021 रन बनाए हैं। उन्होंने खेले गए 76 मैचों में से 46 में हैदराबाद टीम की कप्तानी की।
SRH ने इन खिलाड़ियों को टीम में रखा है
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक
SRH ने इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया
केन विलियमसन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
46 mins agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
2 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
10 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
11 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
12 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
12 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
13 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
13 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
14 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines