IPL 2023 Orange Cap: 25 मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में कौन-कौन है? देखें लिस्ट
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Who are in Orange Cap race
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Who are in Orange Cap race
IPL 2023 Orange Cap: आईपीएल 2023 में खूब रन बन रहे हैं। टॉप 5 बल्लेबाजों की बात करें तो इनमें सीनियर खिलाड़ियों का दबदबा दिखा है। अब तक खेले गए 25 मैचों के बाद नजर डालें तो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों में 3 सीनियर प्लेयर शामिल हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 259 रनों के साथ नंबर 1 पर काबिज हैं।
इस लिस्ट में केकेआर के युवा खिलाड़ी वेंकटेश दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिन्होंने 5 मैचों में 234 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर पंजाब किंग्स के कप्तान धवन का नाम है, जिन्होंने 5 मैचों में 233 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर शुभमन गिल 228 रनों के साथ बने हुए हैं। पांचवे नंबर पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने 5 मैचों में अब तक 228 रन बनाए हैं।
इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर
259-रन, फॉफ डुप्लेसिस (RCB), मैच 5
234 रन, वेंकटेश अय्यर (KKR), मैच 5
233 रन, शिखर धवन (PBKS), मैच 4
228 रन, शुभमन गिल (GT), मैच 5
228 रन, डेविड वॉर्नर (DC), मैच 5
ऑरेंज कैप आईपीएल में दिया जाने वाले एक अवार्ड है। यह उस खिलाड़ी को दिया जाता है तो पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाता है। सबसे पहले ये पुरस्कार Shaun Marsh ने जीता था, जो साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे।
पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर ने ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। बटलर ने 17 मुकाबलों में 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। उन्होंने 4 शतक और चार अर्धशतक लगाए थे। इस बार भी अगर बटलर अच्छा प्रदर्शन करेंगे तो वो ऑरेंज कैप के हकदार बन सकते हैं। हालांकि देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन कब्जा जमाता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: