IPL 2023: आईपीएल 2023 में 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार एंट्री की है। ये दसवां मौका है, जब एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने फाइनल में जगह बनाई है। धोनी और इस फ्रेंचाइजी का रिश्ता बहुत शानदार रहा है। धोनी पहले सीजन से इस टीम के साथ हैं। इस टीम के लिए धोनी का प्यार किसी से छिपा नहीं है। टीम के लिए खेल चुके हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने धोनी और इस टीम को लेकर एक इमोशनल किस्सा शेयर किया है।
और पढ़िए – IPL 2023 Purple Cap: इस बार कौन जीतेगा पर्पल कैप? इन 2 दिग्गजों के बीच चल रही रोचक जंग
जब फूट-फूट कर रोए थे एमएस धोनी
स्टार स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान हरभजन सिंह ने एमएस धोनी के इमोशनल किस्से को सुनाते हुए कहा कि ‘एक कहानी है, जो मैं शेयर करना चाहता हूं। 2018 में सीएसके ने दो साल का बैन झेलने के बाद आईपीएल में वापसी की थी। तब टीम के लिए एक डिनर आयोजित किया गया था। हमने वो कहावत सुनी है कि आदमी रोता नहीं है, लेकिन उस रात एमएस धोनी फूट-फूटकर रोए थे। वो काफी भावुक हो गए थे। मेरे ख्याल से इस बारे में कोई नहीं जानता है।’
इमरान ताहिर बोले- वो भावुक पल था
हरभजन सिंह के साथ इमरान ताहिर भी मौजूद थे। उन्होंने हरभजन की बात पर सहमति जताई और कहा कि ‘मैं भी वहां था। वो धोनी के लिए काफी भावुक पल था। उन्हें इस तरह देखकर मुझे पता चला कि यह टीम उनके दिल के कितने करीब है। वो टीम को अपना परिवार मानकर चलते हैं। वो हम सभी के लिए काफी भावुक पल था।’
और पढ़िए – IPL 2023: Quinton de Kock को क्यों नहीं खिलाया? करारी हार के बाद क्रुणाल पांड्या ने दिया ये जवाब
लोगों ने हमें बुड्ढे का टैग दिया था, लेकिन हमने ट्राफी उठाई
इमरान ताहिर ने 2018 के सीजन को याद करते हुए कहा कि ‘हमने दो साल बाद वापसी की और खिताब जीता। लोगों ने हमें बुड्ढे का टैग दिया था। उस सीजन में मैं भी टीम के साथ था। हमने खिताब जीता और मुझे इस जीत पर काफी गर्व है।’
दरअसल, एमएस धोनी के चलते ही चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। खुद एमएस धोनी इस फ्रेंचाइजी के लिए बहुत ज्यादा लगाव रखते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
30 mins agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 hr ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
2 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
3 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
4 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines