IPL 2023: आईपीएल के नौवें मुकाबले में केकेआर के हाथों मिली 81 रनों की बड़ी हार के बाद बड़ा फैसला किया है। फॉफ डु प्लेसी की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रीस टॉपले के रीप्लेसमेंट के तौर पर साउथ अफ्रीका के वेन पार्नेल को शामिल किया है। पार्नेल इसी हफ्ते आरसीबी से जुड़ सकते हैं। वहीं कंधे की चोट के कारण बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉपले आईपीएल (IPL 2023) से पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
कौन हैं वेन पार्नेल
वेन पार्नेल साउथ अफ्रीका टीम के अहम गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट और 73 एकदिवसीय मैचों के अलावा 56 T20I खेले हैं। टी 20 में यह गेंदबाज 59 विकेट ले चुका है। आरसीबी ने उन्हें 75 लाख में अपने साथ जोड़ा है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल के 26 मैचों में 26 विकेट चटकाए हैं।
पहले ही मैच में चोटिल हुए थे रीस टॉपले
आरसीबी के पहले ही मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ रीस टॉपले को दाहिने कंधे में चोट लग गई थी। उन्हें डेब्यू मैच में ही मुंबई के कैमरून ग्रीन को आउट करते हुए अपने दो ओवरों में 14 रन देकर 1 विकेट लिया। वह फील्डिंग के दौरान गेंद रोकने के चक्कर में चोटिल हो गए। लिहाजा अब वह पूरी तरह बाहर हो गए हैं।
आरसीबी के 3 खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर
अब तक इस सीजन में आरसीबी को 3 बड़े झटके लग चुके हैं। रीस टॉपले को मिलाकर कुल तीन खिलाड़ी पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। इनमें विल जैक्स और रजत पाटीदार भी शामिल हैं। टॉपले को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपये में साइन किया गया था।
संबंधित खबरें
501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
7 mins agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
1 hr ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
3 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
4 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
5 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
13 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
14 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines