हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2023: वसीम जाफर की आईपीएल में वापसी, इस टीम के बने बैटिंग कोच

विज्ञापन
IPL 2023 Punjab Kings wasim jaffer

नई दिल्ली: भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर वसीम जाफर की पंजाब किंग्स में वापसी हो गई है। एक साल बाद वह Punjab Kings में बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे। टीम ने कोचिंग और कप्तानी दोनों में काफी बदलाव किया है। ट्रेवर बेलिस नए मुख्य कोच और ब्रैड हैडिन सहायक कोच के रूप में नियुक्त किए गए हैं। शिखर धवन आईपीएल 2023 में पीबीकेएस का नेतृत्व करेंगे, मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया गया है।

अभी पढ़ें – FIFA World Cup 2022: कतर वर्ल्ड कप में हैरान कर देने वाले बैन, शॉर्ट्स-स्लीवलेस में नहीं दिखेंगी महिला फैंस, पॉर्क मीट और सेक्स टॉय पर प्रतिबंध

जाफर ने इससे पहले बांग्लादेश U-19 बल्लेबाजी सलाहकार बनने के लिए जुलाई में ओडिशा रणजी टीम की कोचिंग छोड़ दी थी। उन्होंने हाल ही में बांग्लादेश अंडर-19 टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा किया था। जाफर ने 23 टी 20 मैचों में 616 रन बनाए थे। उन्होंने अपना आखिरी टी 20 मार्च 2012 में खेला था। मुंबई के बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में पंजाब के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल में 13 रन ही बना सके थे। ये उनका आखिरी टी 20 मैच था।

विज्ञापन

पंजाब किंग्स का खराब प्रदर्शन

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स आठवीं बार प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही। टीम प्रबंधन ने शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो को फर्स्ट पार्टनरशिप के तौर पर तैयार किया है। मयंक अग्रवाल मेगा नीलामी से पहले रिटेन किए गए दो खिलाड़ियों में से एक थे, जिनकी कीमत 14 करोड़ रुपये थी।

वह पिछले सीजन में कप्तान थे, लेकिन टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। मयंक ने हाल के दिनों में फॉर्म से बाहर रहे हैं। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से भी बाहर कर दिया गया था।

विज्ञापन

खरे नहीं उतर सके बल्लेबाज

मयंक अग्रवाल के साथ-साथ ओडियन स्मिथ जैसे महंगे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। ओडियन स्मिथ को 6 करोड़ रुपये में खरीदा गया लेकिन वह खरा नहीं उतर पाए। स्मिथ ने खेले गए छह मैचों में 115.91 की स्ट्राइक रेट से केवल 51 रन ही बना सके।

पंजाब किंग्स की ओर से रिटेन किए गए खिलाड़ी:

शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, अर्शदीप सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, कगिसो रबाडा, प्रभसिमरन सिंह, ऋषि धवन, भानुका राजपक्षे, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राज बावा, ऋषि धवन, अथर्व तायदे, राहुल चाहर, नाथन एलिस, बलतेज सिंह।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – FIFA World Cup 2022 का लाइव टेलीकास्ट, भारत में कतर विश्व कप को लाइव कैसे देखें?

पीबीकेएस से रिलीज हुए खिलाड़ी:

मयंक अग्रवाल, संदीप शर्मा, बेनी हॉवेल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, प्रेरक मांकड़, रितिक चटर्जी, इशान पोरेल।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola