IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को बुरी तरह से मात दे दी। इस मैच में युवा गेंदबाज आकाश मधवाल ने 5 विकेट झटके और सभी को अपना मुरीद बना लिया। मैच के बाद जहां कई दिग्ग्जों ने उनकी तारीफ की वहीं दूसरी ओर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उन्हें लेकर बड़ा दावा किया।
मधवाल का प्रदर्शन दोहराना असंभव- सहवाग
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पेसर आकाश मधवाल के गेंदबाजी फिगर को दोहरोना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा। आकाश ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मात्र 3.3 ओवर में 5 विकेट झटके थे। उन्होंने इस दौरान सिर्फ 5 ही रन दिए थे।
सहवाग ने कही ये बात
मैच के बाद क्रिकबज पर चर्चा के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि ‘अगर मैं दें सकता तो मैं मधवाल को 11/10 अंक देता। उसने बदोनी को जिस तरह से सेटअप किया और उसे ऑउट किया, वह बहुत ही शानदार था। मधवाल ने सिर्फ पांच रन पर पांच विकेट लेकर ऐसे आंकड़े को दर्ज किया हैं, जो मुझे लगता है कि इसे कोई दूसरा नहीं दोहरा सकेगा।’
मधवाल आईपीएल का भविष्य है- वीरेंद्र सहवाग
वहीं इस पर चर्चा करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने आकाश मधवाल की तेज रफ्तार की भी तारीफ की और उन्हें आईपीएल का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि ‘मधवाल की तेज रफतार की वजह से बदोनी की विकेट मिली, क्योंकि वह सोच रहा था कि वह पीछे की लेंथ की गेंद को पिक कर लेगा, लेकिन वो गति से मात खा गया। वह एक थिंकिंग गेंदबाज हैं और निश्चित रूप से वे आईपीएल का भविष्य है।’
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
30 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
1 hr agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
11 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
13 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines