IPL 2023: आईपीएल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद और केकेआर के बीच सीजन का 47वां मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे वीरेंद्र सहवाग ने मयंक अग्रवाल के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को लगातार मौका मिलना चाहिए, क्योंकि वो काफी बेहतरीन बल्लेबाज हैं। मयंक इस सीजन खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।
मयंक के समर्थन में सहवाग ने दिया ये बयान
क्रिकबज्ज से बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग ने मयंक अग्रवाल का समर्थन किया। उन्होंने कहा “सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने मयंक अग्रवाल को महंगी बोली लगाकर खरीदा था और एक समय ऐसा लग रहा था कि उन्हें टीम का कप्तान बनाया जाएगा। इस वक्त सनराइजर्स के पास कोई ऐसा बल्लेबाज नहीं है जो उन्हें रिप्लेस कर सके, उन्हें थोड़ा कॉन्फिडेंस दिया जाना चाहिए। वो फॉर्म में आ सकते हैं और सनराइजर्स हैदराबाद को एक या दो मुकाबले जिता सकते हैं।’
8.25 करोड़ में जोड़ा था अपने साथ
मयंक अग्रवाल पिछले सीजन पंजाब किंग्स की कप्तानी कर रहे थे। टीम के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें रिलीज किया गया था। लिहाजा आईपीएल 2023 के लिए हुए ऑक्शन में हैदराबाद की टीम ने इस खिलाड़ी को 8.25 करोड़ की मौटी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था।
मयंक का इस सीजन प्रदर्शन?
आईपीएल 2023 का सीजन अभी तक इस खिलाड़ी के सही नहीं रहा। वह लगातार मुकाबलों में फ्लॉप हो रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस खिलाड़ी को हैदराबाद ने ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक आजमाया, लेकिन जिस लेवल के मयंक प्लेयर हैं, वो प्रदर्शन अब तक नहीं दिखा है। मयंक ने 8 मैचों में 169 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन हाई स्कोर 49 बनाया है, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आया था।
हैदराबाद का प्रदर्शन निराशानजक रहा
इस सीजन हैदराबाद के प्रदर्शन की बात करें तो टीम ने फैंस को निराश किया है। अब तक खेले गए 8 मैचों में से हैदराबाद ने सिर्फ 3 में जीत दर्ज की है। वहीं केकेआर की टीम ने 9 में से 3 मैचों में जीत दर्ज की है। इस तरह दोनों टीमों की खराब स्थिति है। आज के मैच में दोनों टीमें जीतना चाहेंगी।
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
11 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
51 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
55 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines