IPL 2023: विराट कोहली ने जीत लिया दिल, शतकीय पारी के बाद हैदराबाद के युवा खिलाड़ियों की पूरी की मुराद, देखें वीडियो

IPL 2023 Virat Kohli SRH vs RCB

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से मात दे दी। इस मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेल कर सभी को अपना मुरीद बना लिया। वहीं मैच के बाद कोहली ने खुशी -खुशी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनकी मुराद भी पूरी की।

विज्ञापन

विराट कोहली ने युवा खिलाड़ियों को दिया ऑटोग्राफ

18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक धमाकेदार शतक लगाने के बाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ियों से मुलाकात करते देखा गया। कोहली हमेशा युवाओं से चर्चा करते हैं और उनकी इच्छा भी पूरी करते हैं।

विज्ञापन

ऐसे में जब हैदराबाद के खिलाड़ी उनसे ऑटोग्राफ मांगने आए तो कोहली ने तुरंत उनकी मुराद पूरी करते हुए किसी की कैप पर और किसी की जर्सी पर साइन किया। इसका वीडियो आईपीएल ने शेयर किया है। जो कि हर किसी के द्वारा पसंद जा रहा है।

विज्ञापन

गुजरात के खिलाफ निर्णायक मैच खेलेगी आरसीबी

इस बीच, अपने अगले मैच में, तीन बार के फाइनलिस्ट आरसीबी 21 मई को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स की मेजबानी करने जा रहे हैं और यह घरेलू टीम के लिए करो या मरो का खेल होने वाला है। वे वर्तमान में आईपीएल अंक तालिका में चौथे स्थान पर हैं और एक जीत प्लेऑफ में उनकी स्थिति की गारंटी दे सकती है।

विज्ञापन

हालांकि टीम को मुंबई इंडियंस पर भी नजर रखनी होगी। अगर पांच बार की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीतने में सफल रहती है और अंततः अपने नेट रन रेट में सुधार करती है, तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम आरसीबी को पछाड़कर वह स्थान हासिल कर लेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ