IPL 2023: आईपीएल 2023 में 60वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RR vs RCB) के बीच खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 112 रनों से विशाल जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर आउट हुए, हालांकि मैदान पर उतरते ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। वह टी20 में एक टीम के लिए 250 मैच खेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
विराट ने अपने नाम दर्ज किया ये वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, विराट कोहली एक टीम के लिए टी20 में 250 मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2008 में शुरू हुआ था, तभी से वह आरसीबी का हिस्सा हैं। वह इस टीम के लिए 235 मैच और चैंपियंस लीग टी20 में 15 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान विराट कोहली ने 7062 रन बनाए। वह 5 शतक और 50 अर्धशतक लगा चुके हैं।
https://twitter.com/imVkohli/status/1657741057520701440?s=20
एक टीम के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी कौन-कौन हैं?
एक टीम के लिए सबसे ज्यादा टी20 खेलने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने सीएसके के लिए 240 मैच खेले हैं। धोनी के बाद समित पटेल का नाम आता है, इस खिलाड़ी ने नॉटिंघमशायर के लिए 220 मैच खेले हैं। इस लिस्ट में चौथे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं, जो आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैच खेल चुके हैं। जबकि पांचवें नंबर पर स्टीवन क्रॉफ्ट हैं, जिन्होंने लंकाशायर के लिए 209 मैच खेले हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं विराट कोहली
आपको बता दें कि आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने हाल में आईपीएल ममें 7 हजार बनाए थे। वह इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। आईपीएल में कोहली के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन 6599 और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर 6265 रन हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
46 mins agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
1 hr agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
1 hr ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
2 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
3 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
4 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने आधी रात को क्यों लिया संन्यास? बताई वजह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines