IPL 2023: 31 मार्च से आईपीएल 2023 का आगाज होगा। आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत में सिर्फ 4 दिन का वक्त बाकी है। 4 दिन बार भारत के 12 शहरों में आईपीएल का धूम होगी। इस लीग से पहले रॉयल चैलेंजर बैंगलोर ने अपनी नई जर्सी का ऐलान किया है। चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी की जर्सी लॉन्च के कार्यक्रम में टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को सम्मानित किया गया।
कोहली ने गेल-डिविलियर्स को लेकर दी ये प्रतिक्रिया
इस कार्यक्रम में शामिल हुए विराट कोहली ने क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गेल के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि “मैदान में हमारे कई यादगार पल रहे, हम लोग क्रिस गेल को ड्रेसिंग रूम में “जोकर” कहा करते थे, क्योंकि वो हमेशा जोक मारते थे और लोगों को हंसाते थे। मैं एबी डीविलियर्स के बारे में क्या कहूं, बस इतना कह सकता हूं कि मैं उनसे प्यार करता हूं।”
और पढ़िए – SA vs WI 3rd T20: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक मैच आज, भारत में ऐसे देखें लाइव
गेल-डिबिलियर्स को किया गया सम्मानित
दरअसल, आईपीएल 2023 (IPL) के आगाज से पहले RCB ने अपने दो खिलाड़ियों क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया है। इस दौरान दोनों को मेडल भी दिया गया। इस दौरान कोहली ने कहा कि “यहां पर वापसी करके काफी शानदार लग रहा है। मेरे लिए काफी सम्मान की बात है कि मैं अपने दो दोस्तों क्रिस गेल और एबी डीविलियर्स के साथ यहां पर हूं। आरसीबी के लिए खेलते हुए इन दो लोगों के मैं काफी करीब आ गया था।’
और पढ़िए – PAK vs AFG: पाकिस्तान ने बचाई लाज, आखिरी मैच में अफगानिस्तान को 66 रनों से दी करारी मात
गेल ने RCB के लिए ज्यादा मैच खेले
आपको बता दें कि क्रिस गेल साल 2009 से लेकर 2021 तक आईपीएल की अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे, लेकिन उन्होंने अपने अधिकतर आईपीएल मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेले हैं, इस टीम के लिए उन्होंने कई यादगार पारियां खेलीं और मैच जिताई, हालांकि ये टीम कभी भी चैंपियन नहीं बन पाई। हालांकि इस बार कोहली खिताब जीतने की पूरी कोशिश में होंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
6 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
52 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines