IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार को रॉयल चैलैंजर्स बैंगलोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल की। इस मैच में टीम के रेगुलर कप्तान फाफ डू प्लेसी अनफिट होने के चलते सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर के रुप में खेले और टीम की कमान विराट कोहली ने संभाली। खिलाड़ी भी विराट की कप्तानी में खूब एंजॉय करते दिखे। लेकिन इसी बीच विराट कोहली समेत पूरी आरसीबी की टीम पर आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट ने जुर्माना लगाया है।
और पढ़िए – PAK vs NZ: सेंचुरी से चूके मोहम्मद रिजवान, लेकिन बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
विराट कोहली और पूरी टीम पर क्यों लगा जुर्माना?
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान बैंगलोर की टीम निर्धारित समय पर अपने 20 ओवर फेंकने में विफल रही। जिसके चलते कोहली और प्लेइंग इलेवन के अलावा इम्पैक्ट प्लेयर फाफ डुप्लेसिस भी इस अपनी मैच फीस के 25 फीसदी फाइन से नहीं बच पाए।
इसे लेकर बीसीसीआई ने सोमवार शाम को एक प्रेस विज्ञप्ति भी जारी की। जिसमें बताया गया है कि न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का सीजन में यह दूसरा अपराध था। इसी के चलते विराट कोहली पर 24 लाख रुपए का वहीं सब्सटीट्यूट समेत अन्य खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपए या फिर मैच फीस का 25 फीसदी जो भी कम हो वो लगाया गया है।
और पढ़िए – IPL 2023, DC vs SRH: ‘हमनें खराब बल्लेबाजी की’ दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद दुखी हुए एडन मार्करम, कही ये बात
मैच का लेखा-जोखा
चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। 190 रनों के टारगेट के जवाब में राजस्थान रॉयल्स 6 विकेट खोकर 182 रन बना पाई और 7 रनों से मैच हार गई। आरसीबी की तरफ से ग्लेन मेक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी की।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
फ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
34 mins agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
39 mins ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
2 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
5 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines