IPL 2023: आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में केकेआर ने आरसीबी को 21 रनों से हरा दिया। इस मैच में जीत के हीरो मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे, जिन्होंने 4 ओवरों के स्पेल में 27 रन देकर 3 विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद वरुण ने केकेआर के युवा स्पिनर सुयश शर्मा की जमकर तारीफ की है।
वरुण चक्रवर्ती ने सुयश शर्मा की तारीफ की
वरुण चक्रवर्ती ने युवा स्पिनर सुयश शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं सूयस शर्मा को लेकर कह सकता हूं कि वो हमारे देश का फ्यूचर हैं। उनके पास काफी जबरदस्त टैलेंट है। उम्मीद करता हूं कि वो ये समझ पाएं कि वो किस लेवल का क्रिकेट खेल रहे हैं और काउंटी में भी जाकर ऐसा ही खेलें। सुनील नरेन सबसे सीनियर हैं और जिस तरह से वो हमें गाइड करते हैं वो काफी शानदार है।’
सुयश ने झटके 2 विकेट
आपको बता दें कि आरसीबी के खिलाफ वरुण के अलावा युवा सुयश शर्मा ने भी कमाल की बॉलिंग की। इस युवा बॉलर ने 4 ओवर में सिर्फ 30 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इसमें फाफ डू प्लेसी का अहम विकेट भी शामिल था।
कौन हैं सुयश शर्मा
सुयश दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने करियर में अभी तक ना केवल प्रथम श्रेणी मैच खेला है और ना ही कोई टी20 मुकाबला। वह दिल्ली की अंडर-25 टीम के लिए खेल रहे थे। वहीं से इन्हें केकेआर ने उठाया और इस सीजन डेब्यू करा दिया।
अब तक 9 विकेट ले चुके हैं सुयश शर्मा
केकेआर टीम ने आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान सुयश को 20 लाख में खरीदा था। उन्होंने डेब्यू मैच में ही चार ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट लिए, जिसमें दिनेश कार्तिक, अनुज रावत और कर्ण शर्मा के विकेट लिए थे। वह इस सीजन अभी तक 9 विकेट निकाल चुके हैं।
इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं वरुण
दरअसल, वरुण चक्रवर्ती केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर हैं। उन्होंने अपने पहले सीजन में कमाल की बॉलिंग करके टीम इंडिया में जगह बनाई थी। हालांकि उनका पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था, लेकिन इस सीजन वह जबरदस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया है। वह इस सीजन अब तक 13 विकेट ले चुके हैं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines