IPL में सबसे ज्यादा छक्के किसने ठोके? तीसरे नंबर पर रोहित...टॉप पर है खतरनाक प्लेयर का नाम
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Top six batsmen with most sixes in IPL History
Edited By Bhoopendra Rai

IPL 2023 Top six batsmen with most sixes in IPL History
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL…जब भी इस लीग की बात आती है तो चौके-छक्कों की बारिश देखने मिलती है। अलग-अलग देशों के आने वाले खतरनाक खिलाड़ी भारत में बड़े-बड़े छक्के दिखाते हैं। इस बार आईपीएल का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने वाला है। इस बार भी सैकड़ों छक्कों की बारिश देखने मिलेगी। साल 2008 में शुरू हुई इस लीग में अब तक हजारों की संख्या में छक्के लग चुके हैं।
इस आर्टिकल में हम आपके लिए उन खिलाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं। नीचे छह खिलाड़ियों की लिस्ट दी गई है, जिसमें 3 भारतीय और 3 विदेश बल्लेबाजों का नाम शामिल हैं। आईपीएल में 2008 से लेकर अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के खतरनाक खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम हैं, जिन्होंने 142 मैचों में कुल 357 छक्के ठोके हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और तूफानी प्लेयर एबी डिविलियर्स का नाम है, जिन्होंने 251 छक्के लगाए हैं। तीसरे नंबर पर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का नाम है, जिन्होंने 240 छक्के पूरे किए हैं। चौथे पर महेंद्र सिंह धोनी, पांचवे पर कायरन पोलार्ड और छठवें नंबर पर विराट कोहली का नाम है।
1. क्रिस गेल
मैच- 142
इनिंग- 141
रन- 4965
छक्के-357
2. एबी डिविलियर्स
मैच- 184
इनिंग- 170
रन- 5162
छक्के- 251
3. रोहित शर्मा
मैच- 227
इनिंग-222
रन- 5879
छक्के- 240
4. एमएस धोनी
मैच- 234
इनिंग- 206
रन-4978
छक्के- 2329
5. कायरन पोलार्ड
मैच- 189
इनिंग- 171
रन- 3412
छक्के- 223
6. विराट कोहली
मैच- 223
इनिंग- 215
रन- 6624
छक्के- 218
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: