नई दिल्ली: टीम इंडिया और आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले 4 मैचों में 3 अर्धशतक जड़ चुके हैं। उन्होंने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 34 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक शानदार 50 रन ठोके। हालांकि इससे पहले उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में पूर्व कीवी क्रिकेटर और कमेंटेटर साइमन डूल से आलोचना का सामना करना पड़ा था।
डूल ने विराट कोहली की बल्लेबाजी पर कहा था कि उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए 42 रन के बाद धीमी बल्लेबाजी की। डूल ने कोहली की स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए थे। हालांकि अब कोहली ने साइमन डूल को करारा जवाब दे दिया है।
जो खुद उस स्थिति में नहीं रहे हैं
कोहली ने जियो सिनेमा पर रॉबिन उथप्पा से टी20 क्रिकेट में स्ट्राइक रेट के बारे में बात करते हुए कहा कि टी20 में ‘एंकर की भूमिका’ अभी भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा- मैं एंकर की भूमिका पर निश्चित रूप से पूरी तरह सहमत हूं, लेकिन ऐसे कई लोग हैं जो खुद उस स्थिति में नहीं रहे हैं इसलिए वे खेल को अलग तरह से देखते हैं। अचानक जब पावर प्ले हो जाएगा, तो वे कहेंगे ‘ओह, उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करना शुरू कर दिया है।
मैं 230 के स्ट्राइक रेट खेल सकता हूं
कोहली ने आगे कहा- मैं स्ट्राइक रेट के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मेरा स्ट्राइक रेट 160 प्लस या कुछ भी होना चाहिए। मैं स्थिति के अनुसार टी 20 क्रिकेट खेलता हूं। अगर स्थिति की डिमांड है तो मैं 230 के स्ट्राइक रेट खेल सकता हूं और मैं इसे किसी भी दिन कर सकता हूं। मेरी हमेशा सोच टीम के लिए रही है, अपने लिए नहीं।
संबंधित खबरें
LIVE: जीत के साथ सीरीज का अंत करने उतरेगी टीम इंडिया
5 mins agoहैमिल्टन में न्यूजीलैंड का दबदबा, टीम इंडिया का रिकॉर्ड है साधारण
51 mins agoऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
1 hr ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
3 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
5 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
13 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines