IPL 2023: सूर्यकुमार यादव का T20 में जलवा बरकरार, तोड़ डाला फाफ डु प्लेसिस-जेसन रॉय का रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav 6000 Runs in T20

Suryakumar Yadav 6000 Runs in T20

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव…टी-20 का वो बल्लेबाज जो कुछ समय पहले तक अपने बल्ले से कहर बरपाता नजर आ रहा था, लेकिन इस चमकते सितारे पर वो ग्रहण लगा कि एक के बाद एक पारी में उनकी फॉर्म खराब होती चली गई। कुछ समय से खामोश सूर्या का बल्ला एक बार फिर चल गया। शनिवार को मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच वानखेड़े में खेले गए मुकाबले में सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन

226वीं पारी में पूरे किए 6 हजार 

सूर्या ने टी-20 करियर की 226वीं पारी में अपने 6 हजार रन पूरे किए। इसी के साथ उन्होंने फाफ डु प्लेसिस और जेसन रॉय का रिकॉर्ड तोड़ डाला। दरअसल, सूर्या टी-20 में सबसे तेज 6000 रन बनाने वाले दुनिया के 25वें बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने फाफ डु प्लेसिस और जेसन रॉय को पीछे छोड़ा। जिन्होंने 227वीं पारी में 6 हजार रनों का आंकड़ा छूआ था। इस मामले में शिखर पर क्रिस गेल का नाम दर्ज है। उन्होंने महज 162 ईनिंग में रिकॉर्ड बनाया था।

विज्ञापन

विज्ञापन
और पढ़िए – चार दिन में दूसरी बार…रनआउट में शामिल रहे दिनेश कार्तिक, इस बार यूं हुआ कंफ्यूजन

23 गेंदों में ठोकी फिफ्टी 

सूर्या ने 17वें ओवर में शानदार चौका ठोक अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने इस दौरान 7 चौके-2 छक्के ठोके और 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट मेंटेन की। शानदार बल्लेबाजी कर रहे सूर्या को 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने शिकार बनाया। वे बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अर्थव तायदे के हाथों कैच आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने 26 गेंदों में 7 चौके-3 छक्के ठोक 219.23 की स्ट़्राइक रेट से कुल 57 रन जड़े। सूर्या ने इससे पहले उन्होंने वानखेड़े में ही 43 रन की पारी खेली थी। हालांकि पिछले 10 मैचों में वे चार बार डक पर आउट हुए और एक भी फिफ्टी नहीं जमा पाए थे। लंबे समय बाद सूर्या की फिफ्टी और फॉर्म में वापसी देख फैंस खुश हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ