IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं। इस गेंदबाज को लेकर अब भारत के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने बड़ी बात कही है। उन्होंने इस गेंदबाजी की जमकर तारीफ भी की।
सुनील गावस्कर ने तुषार की तारीफ में कही बड़ी बात
सुनील गावस्कर ने की तुषार देशपांडे की खूब तारीफ की है। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा कि तुषार देशपांडे CSK के लिए डेथ ओवर्स और दबाव की स्थिति में गेंदबाजी करने की चुनौती स्वीकार करने वाले गेंदबाज बनते जा रहे हैं। वह टीम के लिए महत्वपूर्ण समय पर विकेट लेते रहते हैं, छक्का खाने के बाद भी घबराते नहीं हैं। इस साल उनकी बॉडी लैंग्वेज सकारात्मक दिख रही है।’
और पढ़िए – IPL 2023: Dhoni के बाद कौन होगा CSK का कप्तान? वसीम अकरम ने लिया इस स्टार खिलाड़ी का नाम
इस सीजन क्या नया कर रहे हैं तुषार देशपांडे
चेन्नई सुपर किंग्स के कई खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं। दीपक चाहर की गैरमौजूदगी में तुषार देशपांडे सीएसके के अहम बॉलर बन गए हैं। वह इस सीजन न सिर्फ नई गेंद से स्विंग करा रहे हैं, बल्कि डेथ ओवर्स में भी बढ़िया बॉलिंग कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि तुषार ने इस आईपीएल सीजन के 8 मैचों में 10.90 के इकॉनमी रेट से 14 विकेट हासिल किए हैं, वो पर्पल कैप की रेस में भी चौथे नंबर पर हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: ‘वो चतुर गेंदबाज, उन्हें पिक करना इतना आसान नहीं’, भारतीय युवा स्पिनर की तारीफ में माइकल वॉन ने कही बड़ी बात
धोनी की चेतावनी के बाद शानदार प्रदर्शन
इस सीजन के शुरुआत में तुषार काफी नो बॉल डाल रहे थे। एक मैच के बाद कप्तान धोनी ने चेतावनी दी थी कि ‘गेंदबाजों को नो बॉल डालने की समस्या खत्म करनी होगी वरना उन्हें किसी दूसरे कप्तान के अंडर में खेलना होगा।’ धोनी की इस चेतावनी के बाद तुषार देशपांडे ने एक भी नो बॉल नहीं डाला है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
4 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
5 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
5 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
6 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
7 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
8 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
9 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines