नई दिल्ली: हैदराबाद के मैदान में किंग कोहली ने ताबड़तोड़ रन बरसाकर क्रिकेटप्रेमियों की नसों में रोमांच भर दिया। सन राइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए किंग कोहली ने 63 गेंदों में 12 चौके-4 छक्के ठोक 100 रन जड़े। चार साल बाद आईपीएल में शतक जमाकर किंग कोहली गदगद नजर आए।
कोहली ने वीडियो कॉल से बयां किए जज्बात
सेंचुरी और बड़े अंतर से मैच जीतने की खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही थी। अनुष्का अक्सर मैच देखने स्टेडियम में मौजूद रहती हैं, लेकिन वे इस बार वहां नहीं थीं तो कोहली ने उन्हें वीडियो कॉल कर अपने जज्बात बयां किए।
वहीं अनुष्का ने भी अपने पति की सेंचुरी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कोहली की तस्वीरों के साथ लिखा- वह एक बॉम्ब हैं। क्या पारी है। अनुष्का ने इसी के साथ दिल का इमोजी लगाया।
हैदराबाद में गूंजे आरसीबी-कोहली के नारे
कोहली भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बाउंड्री लाइन के पास कैच आउट हुए। विराट की शानदार पारी देख हैदराबाद का स्टेडियम आरसीबी और कोहली के नारों के गूंज उठा। कोहली सेंचुरी जमाने के बाद थोड़े इमोशनल भी नजर आए। वहीं जब वह शानदार पारी खेलकर मैदान से लौट रहे थे, तब सन राइजर्स के खिलाड़ी उन्हें बधाई देते दिखाई दिए।
14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंची आरसीबी
इस मैच में 8 विकेट से शानदार जीत के बाद आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी की नेट रन रेट 0.180 है। उसने 14 पॉइंट और -0.128 NRR के साथ बैठी मुंबई इंडियंस को नीचे खिसका दिया है। अब सभी टीमों के पास अपने एक-एक मुकाबले बचे हैं। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स और सन राइजर्स हैदराबाद के बाहर होने के बाद प्लेऑफ का मुकाबला रोचक हो गया है। अब तक सिर्फ गुजरात टाइटंस 18 अंकों के साथ क्वालिफाई कर चुकी है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौनसी 4 टीमें इस टूर्नामेंट में आगे बढ़ती हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines