IPL 2023, SRH vs PBKS Update: आईपीएल 2023 के तहत सुपर संडे के दूसरे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से पंजाब किंग्स को हरा दिया है। यह एसआरएच की इस सीजन की पहली जीत है। इससे पहले यह टीम अपने दोनों मैच हार गई थी। पंजाब ने शिखर धवन की 99 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 143 रन बनाए थे, जवाब में सनराइजर्स ने 17 बॉल शेष रहते यह टारगेट चेज कर लिया है।
इस मुकाबले में पंजाब के लिए 99 रनों कप्तानी पारी खेलते हुए शिखर धवन ने अकेले के दम पर टीम को 144 रनों तक पहुंचा दिया था। वहीं फिर टारगेट का पीछा करते हुए राहुल त्रिपाठी ने 74 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा कप्तान एडेन मार्करम ने 37 रन बनाए।
और पढ़िए – Cheteshwar Pujara के शॉट देखकर आ जाएगा मचा, मैदान में हर तरफ चलाया बल्ला, देखें VIDEO
मयंक ने चटकाए 4 विकेट
हैदराबाद के लिए स्पिनर मयंक मारकंडेय ने कमाल किया। उन्होंने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट निकाले। उमरान मलिका-मार्को जैनसेन ने 2-2 विकेट निकाले। एक विकेट भुवनेश्वर कुमार ने भी झटका।
यहां देखें पल-पल का अपडेट
इस मुकाबले में हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर ने पहले ओवर की पहली बॉल पर पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने प्रभसिमरन का शिकार किया। वह बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। पहले ओवर में पंजाब की टीम ने 1 विकेट खोकर 9 रन बनाए हैं।
टॉस जीतने के बाद शिखर धवन ने कहा कि ‘हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। कल ओस नहीं थी। हम एक बड़ा टोटल लगाना चाहेंगे। उन्होंने (SRH) पीछा करते हुए दो गेम गंवाए हैं, इसलिए हम उन्हें फिर से दबाव में लाना चाहेंगे। यह बहुत अच्छा विकेट लग रहा है और मुझे यकीन है कि इसमें सही उछाल होगा। हम टीम में अच्छा माहौल रख रहे हैं और पूरी टीम प्रदर्शन कर रही है, यह बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पास अनुभवी गेंदबाजी पक्ष है। बल्लेबाजी में हमारे पास अनुभव और युवा खिलाड़ी हैं। भानुका की जगह आज मैथ्य शॉर्ट खेल रहे हैं।
मार्करम बोले- हम पहली जीत दर्ज करेंगे
मार्करम ने टॉस हारने के बाद कहा कि ‘हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हम पीछा करके खुश हैं। अच्छी सतह लगती है। उम्मीद है कि हम आगे अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं। माहौल काफी शांत है, आप तकनीकी रूप से एक दिन में कुछ भी ठीक नहीं कर सकते। उम्मीद है कि हम अपनी पहली जीत हासिल कर सकते हैं। आज हैनरी क्लासेन और मयंक मारकंडे को प्लेइंग 11 में जगह मिली है।
और पढ़िए – RR vs DC: ऐसा रहा है दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, आज हो सकती है कांटे की टक्कर
देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (w), शाहरुख खान, सैम कुरेन, नाथन एलिस, मोहित राठी, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, टी नटराजन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
26 mins agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
48 mins agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
59 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
1 hr agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
1 hr ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoहैदराबाद में बारिश बिगाड़ेगी खेल या पूरा होगा मुकाबला? जानें मौसम का हाल
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines